scriptदेवताओं की आरती में कपूर जलाने से होते हैं ये फायदे | Why Hindus burn camphor in prayer offering to God | Patrika News

देवताओं की आरती में कपूर जलाने से होते हैं ये फायदे

Published: Apr 11, 2016 07:04:00 pm

हिंदू धर्म में देवताओं की आरती में कपूर का प्रयोग करना एक सहज परंपरा है

burning camphor in aarti

burning camphor in aarti

हिंदू धर्म में देवताओं की आरती में कपूर का प्रयोग करना एक सहज परंपरा है। इसके पीछे कई आध्यात्मिक तथा वैज्ञानिक कारण भी छिपे हुए हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातों के बारे में…

(1) कपूर की गंध मन को भाने वाली होती है। इसको जलाने से वातावरण तो सुगंधित होता ही है, सकारात्मक ऊर्जा से भी परिपूर्ण हो जाता है। तंत्र में कपूर का प्रयोग नकारात्मक शक्तियों तथा ऊर्जा को घर से दूर करने के लिए किया जाता है।
(2) सोते समय घर में कपूर जलाने से माहौल अच्छा बनता है तथा रात को नींद में बुरे स्वप्नों से मुक्ति मिलती है।
(3) रोजाना शाम को गोबर के कंडे पर कपूर तथा गूगल रख कर जलाने से घर में कोई भी बुरी शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती है।
(4) कपूर जलाने का वैज्ञानिक महत्व भी है। इसे जलाने से वातावरण में मौजूद सभी प्रकार के सूक्ष्म बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जिससे रोग फैलने की आशंका न्यूनतम हो जाती है।
(5) शास्त्रों के अनुसार कपूर जलाने से घर का पितृदोष तथा देवदोष शांत होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो