scriptक्या आपके हाथ में भी हैं ऐसी रेखाएं, बधाई हो आप बहुत बड़ी हस्ती बनने वाले हैं | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

क्या आपके हाथ में भी हैं ऐसी रेखाएं, बधाई हो आप बहुत बड़ी हस्ती बनने वाले हैं

8 Photos
6 years ago
1/8

नई दिल्ली। हस्तरेखा विज्ञान का प्रचलन दुनिया में सदियों से है। हम सभी जानते हैं कि हाथ की रेखाएं हमारे व्यक्तित्व और हमारे भविष्य की कई चीज़ों को बयां करती है इसलिए लोगों के बीच ये हमेशा से ही मशहूर रहा है। दुनियाभर के कई धर्मग्रंथो के आधार पर ये अनुमान लगाया गया है कि हज़ारों साल पहले महर्षि बाल्मीकि ने हस्तरेखा विज्ञान से संबंधित 567 छंदो वाली एक पुस्तक की रचना की थी। लोगों के बीच ये मान्यता है कि भारत से ही हस्तरेखा विज्ञान का विस्तार चाईना,तिब्बत,मिस्त्र और यूरोप के कई हिस्सों में हुआ।

 

2/8

यह भी कहा जाता है कि ग्रीक विद्वान ऐनाक्सगोरस ने अपने समय में भारतीय उपमहाद्वीप के आस-पास से हस्तरेखा विज्ञान का ज्ञान प्राप्त किया और बाद में अपने द्वारा प्राप्त किए इस ज्ञान को हर्मिस के साथ बांटा।

 

3/8

मिस्त्र के कुछ विद्वानों का ऐसा कहना है कि अलेक्ज़ेंडर द ग्रेट के हथेलियों पर जो निशान बने थे वो अपने आप में काफी अनोखे थे।

 

4/8

इनका ये भी कहना था कि अलेक्जेंडर की हथेली पर अंग्रेजी अक्षर एक्स की तरह निशान बने हुए थे जो कि बहुत कम लोगों के हाथों में ही देखने को मिलता है। जी,हां दुनिया की पूरी आबादी के केवल तीन प्रतिशत लोगों के हाथ में इस तरह के निशान देखने को मिलें।मॉस्को के एसटीआई यूनिवर्सिटी ने करीब बीस लाख लोगों जिनमें से कुछ जीवित और कुछ मृत थे, उन पर एक रिसर्च किया और इस विश्लेषण पर पहुंचा कि जिन लोगों के हाथों में एक्स निशान होते है वो या तो बहुत बड़े नेता होते हैं या फिर समाज में किसी ऊंचे पद पर रहते हैं और ऐस ेलोगों को समाज में उनके द्वारा किए गए महान कार्यो के लिए हमेशा याद किया जाता है।

 

5/8

ऐसे लोगों में एलेक्ज़ेंडर,अब्राहम लिंकन और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन का नाम भी शुमांर है।

 

6/8

ऐसा भी माना गया है कि इन लोगों की छठवीं इंद्रियां काफी सजग होती है।

 

7/8

ऐसे लोग आपको माफ तो कर देते हैं लेकिन आपकी गलतियों को कभी नहीं भूलाते हैं।

 

8/8

ये लोग काफी बुद्धिमान और ज्ञानी होते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.