धर्म

आज बना अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि और रवियोग का शुभ संयोग, सब राशियों की हो जाएगी मौज

समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा।

Mar 07, 2018 / 09:55 am

सुनील शर्मा

rashifal

कुमार योग नामक शुभ योग रात्रि १०.३४ तक, रात्रि १०.३४ से सूर्योदय तक अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि व रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग है तथा रात्रि ४.०१ से राजयोग नामक शुभ योग है। करण: गर नामकरण दोपहर बाद १.२९ तक, इसके बाद रात्रि २.०१ तक वणिज नामकरण, तदन्तर भद्रा प्रारम्भ हो जाएगी।
मेष
अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।

वृषभ
कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारिकजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं।
मिथुन
किसी पर भी अन्धविश्वास न करें। आप के साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी।

कर्क
आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा।
सिंह
सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवन साथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।
कन्या
भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।

तुला
कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करे। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।
वृश्चिक
यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे। सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी।

धनु
समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।
मकर
जीवन साथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे।

कुम्भ
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।
मीन
समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिवारिकजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / आज बना अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि और रवियोग का शुभ संयोग, सब राशियों की हो जाएगी मौज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.