आगरा

आपकी किस्मत बदल सकते हैं ये पांच टोटके, देखें वीडियो

ग्रहों की बिगड़ी चाल राजा से रंक बना सकती है। ग्रह ठीक नहीं चल रहे हैं तो छोटे-छोटे टोटके अपनाकर कुछ ठीक किया जा सकता है।

आगराAug 18, 2017 / 04:01 pm

Bhanu Pratap

astrology

आगरा। ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर व्यापक असर होता है। अगर ग्रह अनुकूल हैं तो सारे बिगड़े काम बनते चले जाते हैं। ग्रहों की बिगड़ी चाल राजा से रंक बना सकती है। ग्रह ठीक नहीं चल रहे हैं तो छोटे-छोटे टोटके अपनाकर कुछ ठीक किया जा सकता है। कचहरीघाट निवासी पंडित रवि शर्मा हमें बता रहे हैं इन्हीं उपायों के बारे में। आपको बता दें कि रवि शर्मा ज्योतिष सेवा के लिए करते हैं, यह उनका धंधा नहीं है। उनका कहना है कि ज्योतिष आपको उचित मार्ग दिखाता है। सही विवेचन तो कुंडली देखकर किया जा सकता है, लेकिन सर्वसामान्य के लिए भी कुछ उपाय हैं। इसके साथ ही हमें अपना कर्म नहीं छोड़ना चाहिए।
 

व्यापार में उन्नति के लिए

हर कोई चाहता है व्यापार में उन्नति हो। जब कई प्रयासों के बाद भी व्यापार में उन्नति नहीं होती है तो क्या करें? व्यापार में उन्नति के लिए व्यापार स्थल पर उत्तर पूर्व के कोने में श्रीयंत्र की स्थापना करें या व्यापार स्थल पर जहां भी मंदिर है, वहां श्रीयंत्र स्थापित करें।
जेल से जल्दी रिहा होने के लिए

सूर्य की आराधना करनी होगी। सूर्य का दान करें। सूर्य को जल चढ़ाने का प्रयास करें। सूर्य के दान के अंतर्गत गुड़, गेहूं तांबे का लोटा, इच्छानुसार दक्षिणा रखकर लाल कपड़े में बांधकर ब्राह्मण को दान करें।
दुश्मन को परास्त करने के लिए

हर मंगलवार को हनुमानजी का चोला चढ़ाएं। अगर ये संभव नहीं है तो सुंदरकांड का पाठ या हनुमान चालीसा का पाठ हर मंगलवार को करें। दुश्मन को मारने का उपाय भी होता है, लेकिन हमारा मानना है कि यह काम ऊपर वाले का है।
पति पत्नी में झगड़ा न हो

पति-पत्नी में झगड़ा न हो, इसके लिए दुर्गा मां की तस्वीर घर में रखें। हर गुरुवार के दिन अपने सुहाग का सामान समर्पित करें। स्त्री के सौभाग्यशाली होने से घर के अंदर शांति रहती है।
रोजगार पाने के लिए

रोजगार सबसे बड़ी जरूरत है। यूं तो बेरोजगार की कुंडली देखकर सटीक उपाय बताया जा सकता है, लेकिन सबके लिए उपाय ये है कि रोज सुबह जल्दी उठकर रोली मिलाकर सूर्य को जल दें।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.