script

‘बाबा’ भगाएंगे विपत्ति, ‘शिव’ खोलेंगे मोक्ष का द्वार

locationभोपालPublished: Jul 29, 2019 05:04:09 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

भगवान शिव के हर नाम से अलग-अलग समस्याओं का निदान होता है। हर नाम में विशेष शक्ति है। यह शक्ति जीवन में सुख का संचार करने वाली है।

Lord Shiva

‘बाबा’ भगाएंगे विपत्ति, ‘शिव’ खोलेंगे मोक्ष का द्वार

भगवान शिव ( Lord Shiva ) को उनके भक्त कई नाम से पुकारते हैं। कोई उन्हें शिव शंकर ( shiv shankar ) कहता है तो कोई गंगाधर। कोई रामेश्वर तो कोई नागेश्वर, कोई ओंकारेश्वर तो कोई त्रयंबकेश्वर कहता है। एक शिव के न जाने कितने ही रूप और नाम है। हर नाम की अपनी महिमा है।
ये भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2019 : भोलेनाथ को करना है प्रसन्न तो शिवरात्रि के दिन ना करें ये गलती

ज्योतिष के जानकारों की माने तो भगवान शिव के हर नाम के अलग-अलग प्रभाव हैं। हर नाम से अलग-अलग समस्याओं का निदान होता है। हर नाम में विशेष शक्ति है। यह शक्ति जीवन में सुख का संचार करने वाली है।
‘बाबा’ भगाएंगे विपत्ति

भगवान शिव के ‘बाबा’ नाम में बड़ी से बड़ी विपत्ति को टालने की शक्ति है। शिव के इस नाम का जितना ज्यादा जप करेंगे उतना ही ज्यादा लाभ होगा।

‘शिव’ खोलेंगे मोक्ष का द्वार
मोक्ष प्राप्ति के लिए भगवान के ‘शिव’ नाम का जप करना चाहिए। कहा जाता है कि शिव जी का ध्यान करते हुए ‘शिव’ नाम का जाप करने का फल ज़रूर मिलता है।

‘नटराज’ देगा मान-सम्मान
भगवान शिव के ‘नटराज’ नाम का प्रयोग यश और कीर्ति पाने के लिए करें। प्रदोष काल में शिव के ‘नटराज’ नाम का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मान-सम्मान बढ़ेगा, नाम और यश भी मिलेगा।
‘विश्वम्भर’ से मिलेगा रोजगार

भगवान शिव के ‘विश्वम्भर’ नाम का प्रयोग नौकरी के लिए करें। ‘विश्वम्भर’ नाम का प्रयोग करने से रोजगार की समस्या जल्दी ही दूर हो जाएगी।

‘महेश’ से चलेगा कारोबार
भगवान शिव के ‘महेश’ नाम का प्रयोग कारोबार बढ़ाने के लिए करना चाहिए। माना जाता है कि इस नाम का जाप करते हुए काम पर निकलने में सफलता मिलती है।

‘आशुतोष’ से सुधरेगा जीवनसाथी का व्यवहार
भगवान शिव के ‘आशुतोष’ नाम का प्रयोग जीवनसाथी से अनबन को दूर करने के लिए करें। इस नाम का जप करने से आपके जीवनसाथी का बर्ताव बेहतर होने लगेगा।

‘महादेव’ से पाएं अच्छी सेहत
भगवान शिव के ‘महादेव’ नाम से सेहत अच्छी होती है। सुबह में नहा-धोकर मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ‘महादेव’ नाम का कम से कम 15 मिनट जाप करें।

‘रूद्र’ से सुधरेगा संतान का बर्ताव
भगवान शिव के रूद्र नाम से संतान का बर्ताव सुधरेगा। दोपहर के वक्त रूद्र नाम का 15 मिनट का जप करें, इसके बाद अपनी संतान का 11 बार नाम लें। ऐसा करने से उसके व्यवहार में सुधार होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो