बड़े-बुर्जुग हमेशा सलाह देते हैं कि जरुरत पड़ने पर खर्च जरूर करें लेकिन कठिन समय के लिए थोड़ा धन बचाकर रखना भी आवश्यक है, ताकि किसी से मांगने की नौबत न आ जाए। इसी को इन्वेस्टमेंट कहते हैं जो आगे बहुत काम आती है। वहीं महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में खुद की और परिवार की जरूरतों के अलावा कुछ ऐसी जगहों पर खुले हाथ से खर्च करने को कहा है जहां पैसा खर्च करने से आपके धन में कमी नहीं, बल्कि बरकत होती है। साथ ही आपको समाज में मान सम्मान प्राप्त होता है...