श्लोक:
त्रीणं दिव्गुण आहरो बुद्धिस्तासां चतुर्गुणा
साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्येत
इस श्लोक के अनुसार पहली चीज जिसमें महिलाएं पुरुषों से आगे होती हैं वो है भूख। चाणक्य अनुसार महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले दोगुना अधिक भूख लगती है। क्योंकि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है जिसके लिए उन्हें अधिक खाना खाने की जरूरत होती है।
दूसरी चीज जिसमें महिलाएं पुरुषों से चार आगे होती हैं वो है बुद्धिमानी। चाणक्य नीति अनुसार महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बुद्धिमान होती हैं। वे अपनी सूझबूझ से हर समस्या को निपटा लेती हैं। वो जीवन में आने वाले हर संकट का डटकर मुकाबला करती हैं।
तीसरी चीज जिसमें महिलाएं आगे होती हैं वो है साहस। महिलाएं पुरुषों से ज्यादा साहसी होती हैं। भले ही महिलाओं का शारीरिक बल पुरुषों के मुकाबले कम होता है लेकिन साहस में इनका कोई मुकाबला नहीं होता। महिलाएं अपने साहस से किसी भी संकट से लड़ने में सक्षम होती हैं। चाणक्य अनुसार महिलाएं पुरुषों से 6 गुना अधिक साहसी होती है।
चौथी चीज जिसमें महिलाएं पुरुषों से कई गुना आगे होती हैं वो है कामुकता। चाणक्य नीति अनुसार महिलाओं में पुरुषों से 8 गुना अधिक कामुकता होती है।41 दिन बाद शुक्र होने जा रहे हैं मार्गी, 6 राशि वालों की खुलेगी किस्मत