scriptक्यों हैं परेशान, इन उपायों से कर लीजिए किस्मत बुलंद | Change Luck: worship surya dev on sunday | Patrika News

क्यों हैं परेशान, इन उपायों से कर लीजिए किस्मत बुलंद

locationभोपालPublished: Nov 16, 2019 04:12:57 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

हम सभी जानते हैं कि रविवार का दिन भगवान भास्कर का दिन है।

surya_dev.jpg
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रविवार का दिन भगवान भास्कर का दिन है। कहा जाता है कि जो लोग बाकि दिनों में सूर्य देव की पूजा नहीं कर पाते हैं, अगर वे केवल रविवार के दिन भगवान भास्कर को अर्घ्य दें तो उन्हें अन्य दिनों का भी पुण्य मिल जाता है।

कहा जाता है कि रविवार के दिन सच्चे मन से जो भी सूर्य देव की उपासना करता है, उसे बुद्धि, बल, विद्या, तेज और वैभव प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव मान-प्रतिष्ठा, अधिकारी और सरकारी क्षेत्र में सफलता के कारक हैं। मान्यता है कि इनकी प्रसन्नता से किस्मत के सितारे बुलंद हो जाते हैं और जीवन में खूब तरक्की मिलती है।
अगर आप भी अपनी किस्मत को बुलंद करना चाहते हैं तो रविवार को एकबार इन उपायों को अजमाकर जरूर देखें…


गाय को रोटी दें

रविवार के दिन सुबह में गाय को रोटी खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से सूर्य देव काफी प्रसन्‍न होते हैं। कहा जाता है कि यह कार्य हर दिन करना अत्‍यंत लाभकारी होता है। अगर आप रोजाना नहीं कर पा रहे हैं तो केवल रविवार को भी कर सकते हैं।

जल में कुमकुम और लाल फूल

सूर्य देव को जल देने से पहले जल में चुटकी भर कुमकुम डाल लें। इसके साथ ही लाल रंग का फूल भी जल में डाल दें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। यह कार्य आप हर दिन भी कर सकते हैं। अगर संभव न हो तो केवल रविवार को अवश्य करें।
मछलियों को खिलाएं आटे की गोली

अगर सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो मछलियों को आटे की गोली जरूर खिलाएं। इससे सूर्य देव प्रसन्‍न होते हैं। यह कार्य भी आप हर दिन कर सकते हैं। अगर संभव न हो तो रविवार को अवश्य करें। ऐसा करने से जीवन में सपन्‍नता और सुख-शांति आती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो