script

अगर घर में स्थापित है शिवलिंग तो भूलकर भी न करें ये काम, वरना…

locationभोपालPublished: Jan 12, 2020 05:45:21 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

भगवान शिव जितनी जल्दी खुश होते हैं उतनी ही जल्दी नाराज भी होते हैं।

shivling.jpg
सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। कहा जाता है कि जो भी भोलेनाथ को सच्चे मन से याद करता है वो उसकी झोली भर देते हैं।

कहा जाता है कि भगवान शिव जितनी जल्दी खुश होते हैं उतनी ही जल्दी नाराज भी होते हैं। बताया जाता है कि जानबूझ कर की गई गलती को भगवान शिव कभी माफ नहीं करते। यही कारण है कि भगवान शिव की पूजा के दौरान भूल से भी गलती नहीं करनी चाहिए।

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके घर में शिवलिंग रखा है तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं…

अगर आपके घर में शिवलिंग है और जिस कमरे में शिवलिंग रखा गया है, वहां भूलकर संभोग नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ नाराज हो जाते हैं।

जहां पर शिवलिंग रखा गया है वहां पर चोरी का सामना नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने वाले पर महादेव नाराज हो जाते हैं और उस शख्स को कंगाल बना देते हैं।


जिस घर में शिवलिंग हो, उस घर में मांस या मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि मांस-मदिरा भगवान शिव को बिल्कुल पसंद नहीं है। कहा जाता है कि मांस मदिरा उनके चेलों को पसंद है ना कि महादेव को।

ट्रेंडिंग वीडियो