scriptब्रह्म मुहूर्त में उठकर कर लें ये 2 काम, होगा लाभ | do these work in Brahma-Muhurta | Patrika News

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कर लें ये 2 काम, होगा लाभ

locationभोपालPublished: Jun 14, 2019 03:44:10 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कर लें ये 2 काम, होगा लाभ

Brahma-Muhurta

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कर लें ये 2 काम, होगा लाभ

हिन्दू शास्त्रों में बताया गया है कि हर इंसान को ब्रह्म मुहूर्त में सो कर उठना चाहिए। शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे भी बताए गए हैं। कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में उठने से बुद्धि, लक्ष्मी और चेहरे की चमक की प्राप्ति होती है। इसके अलावे शरीर स्वस्थ्य भी रहता है।
ये भी पढ़ें- होना है मालामाल तो सरसों के तेल में डुबोकर शनिवार को हाथ में बांध लें इस रंग का धागा

कहा जाता है कि जो भी ब्रह्म मुहूर्त में उठता है उसे कई फायदें होते हैं। ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत इंसान को सफलता के मार्ग पर ले जाती है। कहा जाता है कि यह एक ऐसी आदत है, जिससे सिर्फ और सिर्फ फायदे ही होते हैं, इससे कोई नुकसान नहीं हो सकता है। इन सब के अलावा अगर आप ब्रह्म मुहूर्त उठ कर अलावा ये दो काम करते हैं लाभ मिलेगा और जीवन में आप बहुत तरक्की करेंगे। आइये जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त कौन सा दो काम करना है…
दरअसल, ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सुख आसन में बैठ जाएं और दोनों आंख को बंद कर “ऊँ ब्रह्म मुरारी पुरान्तकारी भानु शशि भूमिस्तुतों बुधश्च गुरुश्च, शुक्र, शनिए, राहू, केतवा कुरुवंतु सर्वे मर्मे सुप्रभातम ऊँ” मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस काम तो आप बिना नहाये भी कर सकते हैं।
इस काम को करने के बाद खुद के हथेलियो को देखते हुए ‘ॐ कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती करमूले: तू गोविंदा: प्रभाते कर दर्शनम्” इस मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि हमारे हथेलियों में सभी देवी-देवता का वास होता है। माना जाता है कि खुद के हथेलियों के दर्शन से सभी देवी-देवताओं का दर्शन हो जाता है।
ये भी पढ़ें-सात दिन में दिखेगा चमत्कार, बस यहां रखना होगा लौंग और इलायची

यही कारण है कि हमारे शास्त्रों देर तक सोने से मना किया गया है। कहा जाता है कि देर से सोकर उठने वाले लोग अपने जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं। और ऐसे ही लोग हमेशा अपने किस्मत को कोसते रहते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो