धर्म

माघ महीने में करेंगे ये काम तो होगी स्वर्ग की प्राप्ति

हिंदू धर्म में माघ महीने को बहुत ही खास और पवित्र माना जाता है।

Jan 11, 2020 / 02:33 pm

Devendra Kashyap

हिंदू धर्म में माघ महीने को बहुत ही खास और पवित्र माना जाता है। इस बार माघ का पवित्र महीन 11 जनवरी ( शनिवार ) से शुरू हो रहा है और 9 फरवरी ( रविवार ) तक रहेगा। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस माह को लेकर कई सारे नियम होते हैं। जिसका पालन हर मनुष्य को करना चाहिए।

कहा जाता है कि इस महीन में जो भी इन नियमों का पालन करता है, उसका सारा जीवन सुखमय व्यतीत होता है। आइये जानते हैं कि क्या हैं वो नियम और माघ महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ महीने में विधि विधान से भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

माघ महीने में सूर्योदय से पहले उठना चाहिए और स्नान करना चाहिए। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।
कहा जाता है कि अगर नहाने के पानी में गंगाजल मिला लिया जाये तो वह बहुत ही शुभ होता है।

माघ में अपने इष्ट देव की भी विधिवत रूप से पूजा अर्चना करनी चाहिए। साथ ही ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

माघ महीने में भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिल जाती है।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / माघ महीने में करेंगे ये काम तो होगी स्वर्ग की प्राप्ति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.