सपने में अर्थी देखना: अगर व्यक्ति सपने में अर्थी जाते हुए देखता है तो भले ही वो इस सपने को देखकर डर जाए लेकिन इसका मतलब काफी शुभ होता है। ये सपना आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द सुधार आने का संकेत देता है। हो सकता है आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो जाए। यदि ये सपना कोई बीमार व्यक्ति देखता है तो इसका मतलब है कि आपको किसी पुराने रोग से राहत मिलने वाली है।
सपने में तेज धूप देखना: अगर आप सपने में तेज धूप देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। ये सपना परेशानियों के अंत होने का संकेत देता है। हो सकता है इस सपने को देखने के बाद आपको पदोन्नति मिल जाए।
सपने में हवाई जहाज की यात्रा करना: अगर व्यक्ति सपने में अपने आप को हवाई जहाज की यात्रा करते देखता है तो ये सपना शुभ है। ये सपना यात्रा से धन लाभ होने का संकेत देता है। साथ ही किसी काम में बड़ी सफलता भी मिल सकती है।
सपने में खरीदारी करना: अगर सपने में आप खुद को खरीदारी करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके आर्थिक संकट दूर होने वाले हैं। व्यापारियों के लिए ये सपना विशेष तौर पर शुभ माना जाता है। ये सपना बिजनेस में विस्तार होने का भी संकेत देता है।
सपने में घर जलते हुए देखना: ये सपना किसी को भी डरा सकता है। लेकिन इसका मतलब शुभ होता है। अगर ये सपना विवाहित लोगों को आता है तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही संतान की प्राप्ति होने वाली है। वहीं अगर ये सपना अविवाहित लोगों को आता है तो इसका अर्थ है कि आपको मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है।वास्तु टिप्स: तुलसी, कड़ी पत्ता, एलोवेरा समेत ये पौधे सही दिशा में लगाने से मिलता है आर्थिक लाभ