scriptDussehra 2022 Daan: दशहरे के दिन इन 3 चीजों के गुप्त दान से जीवन में आती है सुख-समृद्धि | dussehra 2022: Secret donation of these 3 things on Dussehra brings happiness and prosperity | Patrika News

Dussehra 2022 Daan: दशहरे के दिन इन 3 चीजों के गुप्त दान से जीवन में आती है सुख-समृद्धि

locationनई दिल्लीPublished: Oct 05, 2022 08:35:22 am

Submitted by:

Tanya Paliwal

Dussehra 2022: इस साल दशहरा का त्योहार बुधवार, 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में दशहरे के त्योहार को लेकर कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। वहीं इस पावन अवसर पर गुप्त दान को बहुत महत्व दिया गया है। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान शुभ होता है…

dussehra 2022 kab hai, dussehra 2022 date, dussehra daan, dussehra ke din kya karna chahiye, विजयादशमी 2022, विजयादशमी 2022 कब है, नवरात्रि दशहरा 2022 कब है, दशहरा का दान,

Dussehra 2022 Daan: दशहरे के दिन इन 3 चीजों के गुप्त दान से जीवन में आती है सुख-समृद्धि

Dussehra 2022: हिन्दू धर्म में नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को दशहरा का पर्व बड़े उल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 5 अक्टूबर 2022 को दशहरा मनाया जाएगा। इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक यह त्योहार हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व से कई कथाएं जुड़ी हुई हैं।

एक कथानुसार इस दिन प्रभु श्रीराम ने माता सीता को रावण से छुड़ाकर उसका वध किया था इसलिए आज भी दशहरा वाले दिन रावण का पुतला जलाकर यह त्योहार मनाते हैं। वहीं माना जाता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस पावन अवसर पर पूजा-पाठ, दान आदि को बहुत महत्व दिया गया है। जहां एक तरफ इस दिन सुन्दरकांड का पाठ करने से मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती हैं वहीं गुप्त दान से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं दशहरा पर क्या दान करें…

दशहरा 2022 दान
दशहरा या विजयादशमी के दिन रावण दहन की परंपरा सालों पुरानी है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दशहरा वाले दिन रावण दहन के पश्चात दान को बहुत शुभ माना गया है। इसके लिए दशहरे वाले दिन अन्न, जल और वस्त्र का गुप्त दान करना चाहिए। इसके अलावा विजयादशमी पर्व पर शाम के समय किसी मंदिर में माता लक्ष्मी का स्मरण करते हुए झाड़ू का दान करें। मान्यता है कि इससे जीवन में धन और सुख-समृद्धि का वास होता है।

यह भी पढ़ें – Video : आज इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो