scriptशनिदेव को करना है प्रसन्न तो पॉकेट में रखें नीले रंग का फूल, दिन होगा शुभ | eep flowers in pocket by day | Patrika News

शनिदेव को करना है प्रसन्न तो पॉकेट में रखें नीले रंग का फूल, दिन होगा शुभ

locationभोपालPublished: Jun 07, 2019 02:49:20 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

शनिदेव को करना है प्रसन्न तो पॉकेट में रखें नीले रंग का फूल, दिन होगा शुभ

flowers in pocket by day

शनिदेव को करना है प्रसन्न तो पॉकेट में रखें नीले रंग का फूल, दिन होगा शुभ

पूजा करते वक्त देवी-देवताओं को अलग-अलग रंग के फूल चढ़ाते हैं। मान्यता है कि हर देवी-देवताओं को अलग-अलग रंग फूल पसंद है। जैसे लाल रंग का फूल मां दुर्गा को पसंद है तो महादेव हरे धतूरे का फल। भगवान गणेश हरी दूब तो शनिदेव को नीले रंग का फूल पसंद है। आइये जानते हैं कि दिन के हिसाब से किस रंग का फूल अपने पास रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें- इन चार राशि के लोगों के पेट में नहीं पचती बात, भूलकर भी ना करें सीक्रेट शेयर

सोमवार : यह दिन भगवान चंद्रदेव को समर्पित है। माना जाता है कि चंद्रमा मनुष्य की कल्पनाओं और विचारों को प्रतिनिधित्व करते हैं। सोमवार के दिन लैवेंडर के फूल का प्रयोग करना बहुत ही शुभ होता है। इसका प्रयोग करने से आपका मन पूरे दिन काम में लगा रहेगा।
मंगलवार : यह दिन हनुमान जी का दिन है। इसका संबंध मंगल ग्रह से भी संबंधित है। इस दिन लाल रंग के फूलों का प्रयोग करना लाभकारी होता है। इस दिन लाल रंग का फूल अपने पास रखें। साथ ही हनुमान जी को लाल रंग अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन से नकारात्‍मकता को दूर होगा।
बुधवार : यह दिन बुध ग्रह का माना जाता है। इस दिन आप अपने पास कुमुद का फूल रखें। इसे रखने से मानसिक तनाव और परेशानियां दूर हो जाएंगी।

गुरुवार : यह दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित हैं। इस दिन अगर आप कमल का फूल अपने पास रखेंगे तो आपका दिन शुभ होगा और आपके अनुकूल कार्य होगा।
शुक्रवार : शुक्र ग्रह से संबंधित है यह दिन। यह दिन मां लक्ष्मी को भी समर्पित है। इस दिन वायलेट रंग का फूल अपने पास रखना चाहिए। इसे रखने से किसी भी प्रकार की नकारातमक ऊर्ज का वास नहीं करेगा। इस दिन मां लक्ष्‍मी की आराधना करें और उन्हें सफेद रंग के पुष्‍प अर्पित करें, लाभ मिलेगा।
शनिवार : यह दिन न्याय के देवता शनि ग्रह का दिन है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्‍न करने के लिए गहरे नीले रंग के फूल अपने पास रखें। माना जाता है कि नीले लाजवंती के फूल रखना बहुत ही शुभ होता है। इसे रखने से आप पूरे दिन टेंशन से मुक्‍त हो सकते हैं।
रविवार : भगवान भास्कर का दिन रविवार। कहा जाता है कि पूरी सृष्टि में ऊर्जा के एकमात्र स्रोत हैं सूर्य देव। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से यश और सम्‍मान की प्राप्ति होती है। इस दिन अपने पास मंदार (आक) का फूल रखें। यह आपके लिए बहुत ही शुभ होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो