script

Ganesh Chaturthi 2017: इस बार 11 दिनों तक घर पर विराजेंगे गणपति

locationआगराPublished: Aug 11, 2017 01:26:00 pm

Submitted by:

suchita mishra

25 अगस्त को Ganesh Chaturthi 2017 के दिन गणपति घर आएंगे और 5 सितंबर के दिन विसर्जित किए जाएंगे।

Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi 2017

हर साल गणेशोत्सव को देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है। Ganesh Chaturthi पर गणपति को धूमधाम से घर में लाया जाता है, फिर दसवें दिन उनकी विदाई करके उनकी मूर्ति को पानी में विसर्जित कर दिया जाता है। लेकिन इस बार गणपति दस दिनों के बजाय ग्यारह दिनों तक घर में विराजेंगे। 31 अगस्त और 1 सितंबर, दो दिनों तक दशमी होने के कारण ऐसा होगा। यह पर्व 25 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलेगा। इसी दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी।
इस तरह करें पूजन
गणेश महोत्सव में गणपति जी को घर में स्थापित करने के बाद उन्हें वो चीजें अर्पित करें जो उन्हें अति प्रिय हैं। गणेश भगवान विघ्नहर्ता और बुद्धि के स्वामी हैं। शिव जी के पुत्र होने के नाते वे भी भोलेनाथ की तरह काफी सरल स्वभाव के हैं। ऐसे में उन्हें प्रसन्न करना बेहद आसान होता है। गणेशोत्सव के मौके पर गणपति को उनकी पसंदीदा चीजें अर्पित करके आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। इससे गणपति प्रसन्न होंगे और मनचाही इच्छा पूर्ण करेंगे। जानिए क्या चीजें पसंद है गणपति को।
लड्डू-मोदक: गणपति को लड्डू और मोदक बेहद पसंद हैं। माना जाता है कि इसे देखकर वे स्वयं को रोक नहीं पाते। इसलिए ऐसे मौके पर गणपति को लड्डू और मोदक का भोग लगाएं। इससे गणेश जी प्रसन्न होंगे।
दूर्वा घास: दूर्वा घास कहीं भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। दूर्वा गणेश भगवान को बेहद पसंद है क्योंकि इसमें अमृत पाया जाता है। माना जाता है जो व्यक्ति गणपति का पूजन दूर्वा से करता उसके घर में धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती। इसलिए ऐसे मौके पर गणपति को दूर्वा घास चढ़ाएं।
घी का दीपक: गणेश भगवान को घी बेहद पसंद है। इसलिए उनकी पूजा के समय उनके समक्ष घी का दीपक अवश्य जलाएं।

पान: गणपति को सब चीजें अर्पित करने के बाद पान चढ़ाएं। पान में सुपारी और लौंग आदि भी रखें।

ट्रेंडिंग वीडियो