धर्म

धन के मामले में किस्मत नहीं दे रही साथ तो इस दिन से सुबह और शाम घर में जलाएं कपूर

किस्मत को चमकाने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है क्योंकि बिना मेहनत के सफलता प्राप्त नहीं होती है।

Jan 20, 2020 / 02:28 pm

Devendra Kashyap

हर इंसान जीवन में सफलता पाने की चाहत रखता है। माना जाता है कि सफलता की प्राप्ति के लिए मेहनत के साथ धन की भी आवश्यकता होती है लेकिन कई बार किस्मत साथ नहीं देती है। किस्मत को चमकाने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है क्योंकि बिना मेहनत के सफलता प्राप्त नहीं होती है।

लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि लाख मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती, तब हम किस्मत को कोसने लगने है। इसी तरह की समस्याओं से अंत पाने के लिए ज्योतिष विद्या में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से कई परेशानियों का अंत हो सकता है।

ज्योतिष विद्या में बताए गए ये सरल उपाय घर की वस्तुओं से भी किए जा सकते हैं। कपूर के साथ किए जाने वाले ऐसे कुछ उपाय आज हम आपको बताने जा रहे हैं। माना जाता है कि इन उपायों को करने से धन की कमी जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

गौरतलब है कि 25 जनवरी ( शनिवार ) से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इन दिनों में धन से संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए रात होने के पश्चात एक कटोरी में दो कपूर को एक लौंग के साथ जलाएं।

इस उपाय को आपको लगातार सात दिनों तक करना होगा। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाएंगी और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।


अगर धन के मामले में किस्मत आपका साथ नहीं दे रही है तो अपने घर में सुबह और शाम दो कपूर की गोलियों को घी में भिगोकर जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से बंद किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं।

अगर आपके घर में वास्तु दोष मौजूद है तो घर के किसी भी कोने में दो कपूर की गोलियों को रख दें। कुछ दिनों बाद कपूर की गोलियां पुरानी हो जाए तो उन्हें बदलकर नई कपूर की गोलियों को रख दें। यह कार्य आपको लगातार एक महीने तक करने होंगे। ऐसा करने से घर में मौजूद सभी वास्तु दोषों को खत्म हो जाएंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / धन के मामले में किस्मत नहीं दे रही साथ तो इस दिन से सुबह और शाम घर में जलाएं कपूर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.