script3 जुलाई से नवरात्रि, जानें गुप्त नवरात्रि में किन उपायों से माता रानी होंगी प्रसन्न | gupt navratri : tips of maa durga puja | Patrika News

3 जुलाई से नवरात्रि, जानें गुप्त नवरात्रि में किन उपायों से माता रानी होंगी प्रसन्न

locationभोपालPublished: Jun 30, 2019 04:19:13 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

gupt navratri 2019 : तंत्र सिद्धि और गुप्त मनोकामनाओं ( tantra mantra sadhna ) की पूर्ति के लिए गुप्त नवरात्रि अति महत्वपूर्ण हैं। माघ और आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि ( gupt navratri ) आती है।

Gupt Navratri 2019

3 जुलाई से नवरात्रि, जानें गुप्त नवरात्रि में किन उपायों से माता रानी होंगी प्रसन्न

हम सभी जानते हैं कि नवरात्रि ( Navratri ) में देवी मां दुर्गा ( maa durga ) के नौ रूपों की जाती है। 9 दिन तक मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि का त्यौहार आता है लेकिन ज्यादातर लोग चैत्र और शारदीय नवरात्रि का ज्यादा महत्व देते हैं। दरअसल, दो सामान्य नवरात्रि होती है तो दो गुप्त नवरात्रि ( gupt navratri ) के तौर पर मनाई जाती है। माना जाता है कि तंत्र सिद्धि और गुप्त मनोकामनाओं ( tantra mantra sadhna ) की पूर्ति के लिए गुप्त नवरात्रि अति महत्वपूर्ण हैं। माघ और आषाढ़ मास ( Ashadh Gupt Navratri ) में गुप्त नवरात्रि आती है।
ये भी पढ़ें- 2 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इस दौरान कभी ना करें ये काम, वरना उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

इस बार गुप्त नवरात्रि 3 जुलाई से शुरू होकर 10 जुलाई तक रहेगी। कहा जाता है कि जिन लोगों को गुप्त सिद्धियां प्राप्त करनी होती है वो लोग गुप्त नवरात्रि करते हैं। माना जाता है कि गुप्त नवरात्रि में तंत्र-मंत्र की साधना से 10 गुना अधिक शुभ फल की प्राप्ति होती है। आषाढ़ मास की नवरात्रि में शिव और शक्ति की उपासना होती है। आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे, जिसे आप गुप्त नवरात्रि के दौरान कर के मां दुर्गा के सभी स्वरूपों को प्रसन्न कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि गुप्त नवरात्रि के दौरान कौन से उपाय करने से माता रानी प्रसन्न रहेंगी…
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो