scriptसावन से पहले सोशल मीडिया पर छा गया यह कांवड़ गीत | kanwar bhojpuri song viral on social media | Patrika News

सावन से पहले सोशल मीडिया पर छा गया यह कांवड़ गीत

locationभोपालPublished: Jul 07, 2019 11:27:03 am

Submitted by:

Devendra Kashyap

shravani 2019 : 17 जुलाई से सावन मास की शुरुआत हो रही है लेकिन उससे पहले ही शिव भक्तों के लिए सोशल मीडिया पर कई कांवड़ गीत वायरल होने लगे हैं।

kanwar yatra

सावन से पहले सोशल मीडिया पर छा गया यह कांवड़ गीत

सावन ( shravani 2019 ) शुरू होने में अभी वक्त है लेकिन उससे पहले ही शिव ( Lord Shiva ) भक्तों के लिए सोशल मीडिया पर कई कांवड़ गीत ( Kanwar ) वायरल होने लगे हैं। लोग सुन भी रहे हैं। दरअसल, सावन को देखते हुए शिव भक्तों के लिए हर साल नए-नए गाने म्यूजिक कंपनियां रिलीज करती हैं। इस बार भी सावन से पहले ही शिव भक्तों के लिए कई गाने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुकी है।
kanwar yatra
भोजपुरी ( bhojpuri song ) सिनेमा के सुपरस्टार ( Bhojpuri Star ) खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने का बोल है ‘चलअ ना रेलगाड़िया से‘। दो दिन के अंदर इस गाने को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। इस गाने को यूट्यूब पर 4 जुलाई को रिलीज किया गया था। इस गाने में खेसारी लाल यादव पूरी तरह शिव भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।
इस गाने को आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखा है, संगीत आशीष वर्मा ने दिया है जबकि इस गाने को अपनी आवाज खेसारी लाल यादव ने दी है।

बता दें कि सावन 17 जुलाई से शुरू हो रहा है। 22 जुलाई को पहली सोमवारी है। 15 अगस्त सावन का अंतिम दिन है। सावन के पवित्र महीने में शिव भक्त देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं और कांवड़ से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो