scriptधनवान भी बनाता है यह चीज, साथ ही भगाता है डेंगू-मलेरिया का मच्छर | karpur : importance of camphor in my life | Patrika News

धनवान भी बनाता है यह चीज, साथ ही भगाता है डेंगू-मलेरिया का मच्छर

Published: Aug 09, 2019 03:24:35 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

karpur : पूजा-पाठ के वक्त आरती के बाद या आरती के दौरान जलाया जाता है, जिससे वातावरण में सुगंध फैल जाती है।

camphor

धनवान भी बनाता है यह चीज, साथ ही भगाता है डेंगू-मलेरिया का मच्छर

कर्पूर या कपूर ( Camphor )तो आप जरूर देखे होंगे। अक्सर हमारे घरों में पूजा-पाठ के वक्त आरती के बाद या आरती ( burning camphor in aarti ) के दौरान जलाया जाता है, जिससे वातावरण में सुगंध ( camphor smell ) फैल जाती है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कर्पूर के महत्व और उपयोग के बारे में बताया गया है।
ये भी पढ़ें- सावन के अंतिम सात दिन : शिव का चाहिये साथ तो इन सात दिनों में करें ये 7 उपाय

आज हम आपको बताएंगे कि कर्पूर से होने वाले फायदे के बारे में। एक कर्पूर कैसे आपको मालामाल कर सकता है और कैसे आपके घर को बाधा मुक्त रख सकता है, तो आइये जानते हैं कि कर्पूर से होने वाले फायदे….
कर्पूर जलाने से होती है पुण्य की प्राप्ति

कर्पूर जलाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार, देवी-देवताओं के समक्ष कर्पूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।
धन प्राप्ति के लिए जलाएं कर्पूर

रात में रसोई समेटने के बाद चांदी की कटोरी में लौंग और कर्पूर एक साथ जला दें। इस तरह के दिये हर दिन जलाने होंगे। ऐसा करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा और आपके घर कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
सकारात्मक उर्जा और शांति के लिए जलाएं कर्पूर

घर में यदि सकारात्मक उर्जा और शांति का निर्माण करना है तो प्रतिदिन सुबह और शाम कर्पूर को घी में भिगोकर जलाएं और संपूर्ण घर में उसकी खुशबू फैलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक उर्जा नष्ट हो जाएगी और घर में शांति बनी रहेगी है।
कर्पूर से भाग जाएंगे मच्छर

वैज्ञानिक शोध के अनुसार, कर्पूर के सुगंध से जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फैलाने वाले जीव नष्ट हो जाते हैं। वातावरण शुद्ध हो जाता है। यही नहीं, घर में कर्पूर जलाने से डेंगू-मलेरिया जैसे मच्छर भी भाग जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो