मेष राशि: इस राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का दिन काफी खास रहेगा। आपको हर काम में सफलता मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई विशेष अवसर प्राप्त होंगे। अधूरी इच्छा पूरी होगी।
मिथुन राशि: महाशिवरात्रि पर आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से आप हर काम में सफलता पाएंगे। नौकरी में प्रमोशन के आसार दिखाई दे रहे हैं। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस दौरान नौकरी के ढेरों अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। हर काम में सुनहरी सफलता प्राप्त होने के आसार हैं। कार्यस्थल पर किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से आप नौकरी और व्यापार में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।अंकज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (21 फरवरी से 27 फरवरी 2022 तक): जानिए किन बर्थ डेट वाले लोगों की इस हफ्ते खुलेगी किस्मत