scriptMahashivratri 2022: भगवान शिव की पाना चाहते हैं कृपा, तो महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार आजमा सकते हैं ये उपाय | mahashivratri 2022 puja vidhi on mahashivratri according to the zodiac | Patrika News

Mahashivratri 2022: भगवान शिव की पाना चाहते हैं कृपा, तो महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार आजमा सकते हैं ये उपाय

locationनई दिल्लीPublished: Feb 24, 2022 04:21:20 pm

Submitted by:

Neelam Chouhan

Mahashivratri 2022: इस महाशिवरात्रि में राशि के अनुसार यदि आप भगवान शिव की पूजा करते हैं तो ये आपके लिए बहुत ही ज्यादा फलदायी और लाभदायक साबित हो सकता है।

mahashivratri, mahashivratri 2022, astrology signs

भगवान शिव की पाना चाहते हैं कृपा, तो महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार आजमा सकते हैं ये उपाय

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि इस बार 01 मार्च 2022 को पूरे देश में मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और माँ पार्वती जी की आराधना की जाती है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन जो व्यक्ति उपवास रखते हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
जानिए कि इस बार राशि के अनुसार भगवान शिव जी और माँ पार्वती जी की उपासना राशि के मुताबिक किस प्रकार की जा सकती है।
वृषभ: वृषभ राशि जातक महाशिवरात्रि के दिन दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने पर भगवान शिव जी की कृपा बनी रहेंगी वहीं संभावनाएं हैं कि नौकरी की तलाश में है तो जल्द नौकरी की भी प्राप्ति होगी।
मेष: मेष जातकों के लोग इस महाशिवरात्रि में भगवान शिव जी कि विशेष कृपा के प्राप्ति के लिए गंगाजल में चीनी और गुड़ मिलाकर शिवलिंग में चढ़ा सकते हैं। इसी के साथ आप शिव पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप भी कर सकते हैं।
मिथुन: मिथुन जातक के लोग गंगाजल को शिवलिंग में अभिषेक करें साथ ही धतूरे के पत्ते को भी अर्पित कर सकते हैं।

कर्क: कर्क राशि के लोग दूध में गुड़ और मिश्री मिलाकर भगवान शिवजी में चढ़ाएं। ऐसा करने से संभावना है कि आपके जीवन में आने वाले कष्ट को भगवान शिव दूर कर देंगें।
सिंह: सिंह राशि के लोग जल में चन्दन को मिलाकर शिवलिंग में अभिषेक करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामनएं पूरी होंगी और संभावना है कि नौकरी कि तलाश में हैं तो ये परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।
कन्या: कन्या राशि के लोग हरी दूर्वा और भांग को मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। भगवान शिव आपकी मोकामनाओं की पूर्ती करेंगें और रोगों से भी आपको मुक्ति मिलेगी।

तुला: तुला राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन गुलाब के इत्र और घी से शिवलिंग का अभिषेक करें। भगवान शिव आपकी मनोकामनाएं भी पूरी करेगा और साथ में सुख-समृद्धि का आगमन होने कि भी संभावनाएं हैं।
वृश्चिक: वृश्चिक जातक के लोग शिवरात्रि के दिन जल में गुड़ और शक्कर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने पर आपके परिवार में खुशहाली लंबे समय तक बनी रहेगी।

धनु: धनु राशि के जातक दूध में गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। संभावना है नौकरी की तलाश में हैं जो जल्द मिलेगी और सैलरी की बढ़ोतरी में भी संभावना है।
मकर: मकर राशि के लोग तिल के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें, साथ ही बेलपत्र भी भगवान शिव जी को अर्पित करें। ऐसा करने पर भगवान शिव जी आपकी हर मनोकामनाओं को पूरी करेंगें।
कुंभ: कुंभ राशि के जातक पंचमृत से शिवलिंग का अभिषेक करें और भगवान शिव को धतूरा के साथ बेलपत्र भी चढ़ाएं।

मीन: मीन राशि के जातक दूध के साथ हल्दी और केसर को मिलाकर शिवलिंग का भिषेक करें। ऐसा करने से शिव जी की कृपा भी आपको मिलेगी और हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो