scriptसोते समय आप भी सिरहाने रखते हैं ये चीज, तो हो जाएं सावधान | never keep these things your head during sleeping | Patrika News

सोते समय आप भी सिरहाने रखते हैं ये चीज, तो हो जाएं सावधान

locationभोपालPublished: Dec 09, 2019 12:10:14 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

सोते समय इन चीजों को सिरहाने रखने से घर में अशुभता बढ़ता है और नकारात्मकता आता है

sleeping.jpg
हर इंसान जाने-अनजाने में ऐसी गलती कर देता हैं, जो जीवन में नकारात्मकता लाती है। दरअसल, हम लोगों की आदत होती है कि सोत समय कई वस्तुओं को अपने सिरहाने रख देते हैं और वहीं पर सो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- हिन्दू धर्म में हवन का क्या है महत्व, इसके बिना क्यों पूर्ण नहीं होती पूजा?


माना जाता है कि सोते समय इन चीजों को सिरहाने रखने से घर में अशुभता बढ़ता है और नकारात्मकता आता है। आइये जानते हैं कि सोते समय हमें कौन सी चीजें सिरहाने नहीं रखना चाहिए…

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय घड़ी, मोबाइल , फोन, लैपटॉप, टीवी, वीडियो गेम जैसे वस्तु सिरहाने नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों को सिरहाने रखने से हमारी शांति भंग होती है। इसके अलावे इन चीजों से निकलने वाली किरणें हमारी सेहत के लिए भी घातक होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय कभी भी अपने सिरहाने के पास पर्स नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इन वस्तुओं को सिरहाने रखने से बेवजह खर्च बढ़ता है। वास्तु के अनुसार, इन चीजों में कुबेर और लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में इन चीजों को हमेशा तिजोरी या अलमारी में ही रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को सोते समय बेड के नीचे या सिरहाने की ओर ओखली नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि अगर इन चीजों को यहां रखते हैं तो रिश्तों में तनाव आता है और घर में विवाद होता है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को अपने तकिए के नीचे अखबार, मैगजीन और किताब जैसी चीजों को नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों को तकिए के नीचे रखने से हमारा जीवन प्रभावित होता है और मानसिक तनाव लाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो