scriptइस मंत्र से बदल जाता है बुरे सपनों का फल, मिलता है सौभाग्य | Powerful Mantra to remove bad dream effects | Patrika News

इस मंत्र से बदल जाता है बुरे सपनों का फल, मिलता है सौभाग्य

Published: Dec 10, 2015 02:04:00 pm

इस वेदमंत्र के जप से दुस्वप्न नहीं आते हैं तथा एकाग्रता पाने व मानसिक शांति के लिए भी इस मंत्र का उपयोग किया जा सकता है

astro girl bad dream

astro girl bad dream

अक्सर खराब सपने व्यक्ति को हिलाकर रख देते हैं। सुबह उठते ही अशुभ स्वप्न आने से व्यक्ति उदास हो जाता है और बुरी आशंका से व्यथित भी हो जाता है। प्राचीन शास्त्रों में खराब सपनों के प्रभाव को दूर करने और दुस्वप्न बार-बार न आए इसके लिए कई उपाय बताए हैं। अग्निपुराण में लिखा है कि ‘अद्यानो देव! सवितज्र्ञेयं दु:स्वप्ननाशनम्।’ (अ.पु. 261.5) अर्थात् ‘अद्या नो देव सवित:’ इस वेदमंत्र के जप से दुस्वप्न नहीं आते हैं और जप करने वाले को अच्छी व गहरी नींद आती है।

एकाग्रता पाने और मानसिक शांति के लिए भी इस मंत्र का उपयोग किया जा सकता है। आजकी जीवनशैली के चलते ज्यादातर लोग अनिद्रा और खंडनिद्रा (बार-बार नींद का का उचटना) के शिकार हैं। इन दोषों को दूर करने में भी यह मंत्र खासा उपयोगी रहेगा। रात्रि में सोते समय ग्यारह बार निम्नलिखित मंत्र का उच्चारण करना लाभ देता है।

अद्या नो देव सवित:
प्रजावत्सावी: सौभाग्यम।
परा दु:स्वप्न्यं सुव।।


मंत्र का अर्थ: हे सविता देव! आज हमें आप सन्तति सहित पुनीत ऐश्वर्य देवें। दुखप्रद स्वप्नों, दरिद्रता और चिंताओं को हमसे दूर करें।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो