
मान्यता- रविवार के दिन किए जाने वाले ये काम बन सकते हैं जीवन में दरिद्रता का कारण
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्य देव को समर्पित होता है। सूर्य ग्रह को कुंडली में साहस, सत्ता-सुख, तेज, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य आदि का कारक माना गया है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर होता है उनके लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं जिनसे सूर्य की स्थिति को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा सूर्य ग्रह को प्रबल बनाए रखने और सूर्य नारायण की कृपा प्राप्ति के लिए रविवार को भूलकर भी ये काम नहीं करने चाहिएं...
1. नमक ना खाएं
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रविवार के दिन भोजन में नमक का सेवन करने की मनाही है। माना जाता है कि इस दिन नमक खाने से आपके कार्यों में समस्याएं बढ़ सकती हैं और साथ ही सेहत पर भी प्रभाव पड़ता है।
2. पश्चिम दिशा में यात्रा से बचें
रविवार के दिन पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करना भी सही नहीं माना गया है। अगर कोई आवश्यक कार्य हो और पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करनी पड़े तो रविवार के दिन पान या दलिया खाकर घर से निकलने से पहले 5 कदम पीछे पूर्व दिशा में जाएं और फिर उसके बाद ही यात्रा के लिए निकलें।
3. काले कपड़े न पहनें
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक रविवार के दिन काले, नीले जैसे गहरे रंग के कपड़े पहनना और तांबे अथवा सूर्य ग्रह से संबंधित किसी वस्तु को बेचना भी निषेध माना गया है।
4. बाल न काटें
रविवार का दिन छुट्टी का होने के कारण कई लोग दाढ़ी बनाने, बाल कटवाने जैसे कार्य इसी दिन करते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन बाल कटवाने से कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर होता है जो जीवन में दरिद्रता का कारण बनता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: Mangal Grah Gochar 2022: 17 मई को ग्रहों के सेनापति मंगल देव करेंगे मीन राशि में गोचर, जानें किन 4 राशि के लोगों पर पड़ने वाला है ये भारी
Updated on:
14 May 2022, 3:36 PM IST
Published on:
14 May 2022, 3:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.