धर्म

सावन का अंतिम शुक्रवार, करोड़पति बना देगा चावल का ये उपाय

Sawan 2019 : सावन महीने में शुक्रवार के दिन यथाशक्ति चावल लेकर शिव मंदिर जाएं और दोनों हाथ में जितने चावल आ जाए, शिवलिंग पर अर्पण कर दें

Aug 09, 2019 / 11:21 am

Devendra Kashyap

सावन का अंतिम शुक्रवार, करोड़पति बना देगा चावल का ये उपाय

सावन महीने ( sawan month ) में हर दिन शुभ होता है। वैसे तो सोमवार ( somwar ) का दिन भगवान शिव ( Lord Shiva ) का दिन है लेकिन इस महीने में आप हर दिन भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। हिन्दू शास्त्रों में सावन महीने में हर दिन भगवान शिव को खुश करने के उपाय बताए गए हैं।
अगर आप सवन महीने ( Sawan 2019 ) के शुक्रवार ( Friday ) के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो भगवान शिव की कृपा से धन की प्राप्ति होती है। आइये जानते हैं कि सावन महीने में शुक्रवार के दिन आपको क्या करना होगा…
सावन महीने में शुक्रवार के दिन यथाशक्ति चावल लेकर शिव मंदिर जाएं और दोनों हाथ में जितने चावल आ जाए, शिवलिंग पर अर्पण कर दें और भोलेनाथ से धन प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।
माना जाता है कि आप जितने अक्षत के दानें भगवान शिव को अर्पण करेंगे, उसका उतने ही हजार गुना फल मिलता है। इसके बाद जो चावल बच गया है, उसे गरीबों में बांट दें। ऐसा करने से आपको धन की प्राप्ति होती है।
इसके अलावा सावन महीने में गुरुवार के दिन पीपल में सादा जल चढ़ाकर घी का दीपक जलाएं और शनिवार के दिन गुड़ और दूध मिश्रित जल पीपल को चढ़ाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने पर आप कभी भी आर्थिक तौर पर परेशान नहीं होंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / सावन का अंतिम शुक्रवार, करोड़पति बना देगा चावल का ये उपाय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.