script

Sawan 2019 : इन 10 चीजों से जल्द प्रसन्न हो जाते हैं महादेव

locationभोपालPublished: Aug 02, 2019 12:27:41 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

Sawan 2019 : शिव भक्त भोलेनाथ की पूजा के दौरान शिवलिंग पर अलग-अलग चीज चढ़ाते हैं ताकि Lord Shiva जल्द से जल्द प्रसन्न हो जाएं।

 Sawan 2019

Sawan 2019 : इन 10 चीजों से जल्द प्रसन्न हो जाते हैं महादेव

सावन महीने ( month of sawan ) में भगवान शिव ( Lord Shiva ) को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त हर तरह का जतन करते हैं। शिव भक्त भोलेनाथ की पूजा ( Worship of Lord Shiva ) के दौरान शिवलिंग ( shivling ) पर अलग-अलग चीज चढ़ाते हैं ताकि भगवान शिव जल्द से जल्द प्रसन्न हो जाएं। आज हम आपको बताएंगे कि सावन ( Sawan 2019 ) में भगवान शिव कौन सी 10 चीजों से जल्द प्रसन्न होते हैं…
ये भी पढ़ें- हरियाली तीज पर करें ये उपाय, मिलेगा मनचाहा फल, होगी धन की प्राप्ति

जल : सावन महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत और स्नेहमय होता है।
दूध : भोलेनाथ को दूध अर्पित करने से हमारा स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है और बीमारियां दूर होती हैं।

इत्र : शिवलिंग पर इत्र लगाने से विचार पवित्र और शुद्ध होता हैं। माना जाता है कि शिवलिंग पर इत्र लगाने से इंसान गलत काम करने से बचता भी है।
भांग : हम सभी जानते हैं कि भांग भगवान शिव का प्रिय आहार है। माना जाता है कि भगवान शिव को भांग चढ़ाने से हमारी बुराइयां दूर होती है।

चंदन : भोलेनाथ को चंदन चढ़ाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है। समाज में मान-सम्मान और यश मिलता है।
दही : शिवलिंग पर दही चढ़ाने से हमारा स्वभाव गंभीर होता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।

शक्कर ( चीनी ) : शक्कर चढ़ाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और जीवन से दरिद्रता चली जाती है।
केसर : शिवलिंग पर केसर चढ़ाने से सौम्यता मिलती है।

घी : सावन महीने में भगवान शिव पर घी अर्पित करने से हमारी शक्ति बढ़ती है।

शहद : शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से वाणी में मिठास आती है।

ट्रेंडिंग वीडियो