scriptसावन में घर लाएं ये चीज, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, होगी धन की वृद्धि | Sawan 2019 : these thing you should be carry home in sawan month | Patrika News

सावन में घर लाएं ये चीज, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, होगी धन की वृद्धि

locationभोपालPublished: Jul 15, 2019 06:24:53 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

Sawan 2019 : सावन महीने ( Sawan 2019 ) में घर में भगवान शिव ( Lord Shiva ) की मनपसंद चीजें लाने से भोलेनाथ की कृपा बरसती है।

sawan 2019

सावन में घर लाएं ये चीज, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, होगी धन की वृद्धि

17 जुलाई से सावन का पावन महीना ( month of sawan ) शुरू हो रहा है। इसके बाद शिवालयों में भोलेबाबा के जयकारे गूंजने लगेंगे। बाबा को प्रसन्न करने के कांवड़ से जल लाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। अगर सावन महीने ( Sawan 2019 ) में घर में भगवान शिव ( Lord Shiva ) की मनपसंद चीजें लाने से भोलेनाथ की कृपा बरसती है। माना जाता है कि घर में इन चीजों को लाने से शुभता के साथ-साथ धन की वृद्धि होती है। आइये जानते हैं कि सावन महीने में घर में कौन सा चीज लाना चाहिए…
त्रिशूल

सावन के महीने के पहले दिन घर में चांदी का त्रिशूल लाना चाहिए। माना जाता है कि सावन के महीने में त्रिशूल घर में लाने से आपदाओं से रक्षा होती है और भगवान शिव पूरे साल आपदाओं से रक्षा करते हैं।
चांदी की डिब्बी में भस्म लाकर रखें

सावन महीने में शिव मंदिर से भस्म लाकर घर रखना चाहिए। माना जाता है कि भस्म से तिलक रखने से इंसान का दिल दिमाग हमेशा शुद्ध रहता है।
डमरू

सावन महीने के पहले दिन घर में डमरू जरुर लायें और सावन के आखिरी दिन ये डमरू किसी बच्चे को उपहार में दे दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर जाती है। गौरतलब है कि डमरू भगवान शिव का पवित्र का वाद्य यंत्र है। माना जाता है इसकी ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
चांदी के नंदी घर में लाएं

नंदी भगवान शिव के सवारी हैं। नंदी को शक्ति, संपन्नता और कर्मठता का प्रतिक माना जाता है। यही कारण है कि सावन महीने के पहले दिन चांदी के नंदी घर में लाना चाहिए।
जल पात्र

हो सके तो सावन महीने के पहले गंगाजल घर लाएं और उसी जल से सावन महीने में भगवना शिल का जलाभिषेक करें। अगर गंगाजल लाना संभव नहीं हो तो चांदी, तांबे, पीतल के पात्र में स्वच्छ जल भरकर भगवान शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्या खत्म हो जाएगी।
घर में रखें रुद्राक्ष

सावन महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए पहेल दिन रुद्राक्ष लाएं और सावन महीने में धारण करें। ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है।
सर्प

सावन महीने के पहले दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा घर में लाकर उसकी पूजा करें और सावन के अंतिम दिन इन्हें किसी शिव मंदिर में ले जाकर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से कालसर्प योग और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
चांदी का कड़ा

सावन महीने में घर में चांदी का कड़ा रखना चाहिए। माना जाता है कि सावन महीने में घर में चांदी का कड़ा रखने से तीर्थ यात्रा और विदेश यात्रा के योग बनते हैं। बता दें कि भगवान शिव पैरों में चांदी का कड़ा धारण करते हैं
चांदी का चंद्रमा

भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान हैं। सावन महीने में घर में चांदी का चंद्रमा अवश्य लाएं और उसका पूजन करें। माना जाता है कि सावन में चंद्रमा की पूजा करने चंद्र ग्रह की शांति होती है साथ ही मन मजबूत भी होता है।
चांदी के बेल पत्र

सावन महीने में बेल पत्र का बहुत ही महत्व है। कई बार ऐसा भी होता है कि बेलपत्र नहीं मिल पाता है। कभी-कभी बेलपत्र मिलते तो हैं लेकिन वे शुद्ध और अखंडित नहीं होते हैं। ऐसे में सावन महीने में चांदी का बेलपत्र लाकर भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पापों का नाश होता है और घर में शुभ कार्यों का संयोग बनता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो