scriptरूठे भाग्य को चमकाने के अचूक उपाय : सभी परेशानियां होगी दूर, मिलेगा अपार सफलता | Surefire ways to brighten your destiny: you will get immense success | Patrika News

रूठे भाग्य को चमकाने के अचूक उपाय : सभी परेशानियां होगी दूर, मिलेगा अपार सफलता

locationनई दिल्लीPublished: Mar 13, 2021 08:18:46 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

भाग्य का रूठ जाना, बुरे दिन और ग्रहों की कुदृष्टि से इंसान हमेशा परेशान रहता है। लाख कोशिश करने के बाद भी कुछ हासिल नहीं कर पाता है।

success

success

नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती। यानी भाग्य हर व्यक्ति का साथ नहीं देता। मेहनत करने के बाद मंजिल के करीब पहुंच कर भी मुकाम हासिल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में लोगों का भाग्य उनका साथ ही देने से जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। भाग्य का रूठ जाना, बुरे दिन और ग्रहों की कुदृष्टि से इंसान हमेशा परेशान रहता है। लाख कोशिश करने के बाद भी कुछ हासिल नहीं कर पाता है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र में हर समस्या का समाधान बताया गया है। यदि आप भी अपना भाग्य बदलकर दुनिया में अपना मुकाम हासिल करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे आसान से उपाय बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपना भाग्य जगा सकते हैं। आइए जानते हैं रूठे भाग्य को चमकाने के उपाय।


— गरीब और कमजोर को सताने पर उसके मुख से जो हाय निकलती है, वह हमारे सभी पुण्यफलों को क्षीण कर देती है जिसके फलस्वरूप कभी भी भाग्य का सितारा डूब सकता हैं। दीन-दुखियों की सहायता करना, भूखे को भोजन और भटके को राह दिखलाना चाहिए। क्योंकि उनकी दुआएं हमारी प्रगति में परम सहायक सिद्ध होती है।

— ऐसा कहा गया है कि सुबह उठते ही अपने दोनों हाथों की हथेलियों को देखें और उसके बाद हथेलियों को तीन-चार बार अपने चेहरे पर फेरें। इतना करने के बाद भगवान को नमस्का करें। हर दिन ये काम करने से जातक का भाग्य चमक जाता है।

यह भी पढ़ें

भगवान शिवजी की पूजा में ये गलतियां की तो होगा बड़ा नुकसान, वरदान जगह मिलेगा श्राप

— एक साल तक हर एकादशी पर व्रत रखें। व्रत के दिन सूर्य देवता को जल चढा़एं, चावल ना खाएं। इस दिन चावल या चावल से बनी चीजें दान दें। जिस भगवान को आप मानते हैं उनका जाप करें। शाम के समय कुछ दान अवश्यप करें। सालभर हर एकादशी पर ऐसा करने से आपका भाग्य खुद-ब-खुद चमकने लगेगा।

— हर दिन चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। मान्यताओं के अनुसार आपके पाप कर्मों नष्ट होंगे और पुण्य कर्मों का उदय होता है।

 

यह भी पढ़ें

गणेश जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, आ सकती हैं मुसीबतें

— शास्त्रों के अनुसार अपने घर में रोज झाड़ू-पाछा करना चाहिये। घर का हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिये। लेकिन एक बात का ध्यान रखें, शाम के समय घर में झाड़ू-पोछा ना करें। मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

— अमावस्या के दिन गाय या किसी गरीब को खाना खिलाएं। पितरों को सच्‍चे मन से याद करें, आपका भाग्य चमकेगा। मिट्टी के बर्तन में काले तिल और पानी लें। दक्षिण की तरफ बैठकर इस मंत्र का जाप करें ‘ओम पितरू देवाय नमः ओम शांति भवाह’।

— वैदिक ग्रंथों के अनुसार घर पर जब भी खाना बने तो सबसे पहली रोटी गाय के लिये बनायें और सबसे आखिरी रोटी कुत्ते के लिये बनायें। गाय को गौमाता कहा जाता है क्योंकि वे धरती पर ईश्वर का वरदान मानी जाती है। ऐसा करने से व्यक्ति की सोई हुई किस्मत जाग जाती है।

— घर में स्थापित देवी-देवताओं का हर दिन ताजे फूलों से श्रृंगार करना चाहिये। घर में स्थापित देवी-देवताओं को फूल आदि अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं व व्यक्ति का भाग्य चमका देते हैं।

— इस बात का हमेशा ध्यान रखें की घर के अंदर कहीं बाहर से प्रवेश करते समय कभी खाली हाथ ना लौटें। घर में हमेशा कुछ ना कुछ लेकर ही प्रवेश करना चाहिये।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो