scriptमेष राशि में लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, 3 राशि वालों को मिलेगा लाभ | The first solar eclipse of the year is going to happen in Aries | Patrika News

मेष राशि में लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, 3 राशि वालों को मिलेगा लाभ

locationनई दिल्लीPublished: Mar 13, 2022 04:02:36 pm

Submitted by:

Laveena Sharma

Surya Grahan 2022: ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रहण लगता है तो उसका सभी राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ता है। यहां आप जानेंगे किन राशियों के लिए ये ग्रहण सबसे शुभ साबित होगा।

Surya grahan, surya grahan march 2022, sun transit 2022, surya gochar 2022, solar eclipse 2022, eclipse 2022, सूर्य ग्रहण 2022,

मेष राशि में लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, 3 राशि वालों को मिलेगा लाभ

Solar Eclipse 2022: साल 2022 में सबसे पहले सूर्य ग्रहण लगेगा। इस साल कुल 4 ग्रहण लगने हैं। जिनमें दो सूर्य ग्रहण होंगे तो दो चंद्र ग्रहण। 30 अप्रैल की देर रात को सूर्य ग्रहण लगेगा। पंचांग अनुसार ये ग्रहण भरणी नक्षत्र और मेष राशि में लगने जा रहा है। इस ग्रहण के समय सूर्य के साथ चंद्रमा भी मेष राशि में रहेगा। धार्मिक और ज्योतिषी दोनों नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रहण लगता है तो उसका सभी राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ता है। यहां आप जानेंगे किन राशियों के लिए ये ग्रहण सबसे शुभ साबित होगा।

मेष राशि: सूर्य ग्रहण से इस राशि वालों की तकदीर चमकने के आसार रहेंगे। आर्थित स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। अनेक माध्यमों से धन अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को जॉब में कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है। यात्रा से भी आप अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि: आपके ऊपर ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। नौकरी में विशेष लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी के काम में अच्छा लाभ प्राप्त होता नजर आ रहा है। नौकरी में पदोन्नति मिलने के प्रबल आसार हैं। एक साथ कई जॉब के ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस वालों के लिए भी ये समय काफी अनुकूल साबित होगा।

धनु राशि: सूर्य ग्रहण का आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इनकम में बढ़ोतरी के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। यात्रा से अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। अगर किसी से कर्ज लिया हुआ है तो इस अवधि में उस कर्ज का निपटारा करने में सफल रहेंगे। निवेश के लिहाज से भी समय शुभ दिखाई दे रहा है। नई योजनाओं से कुछ न कुछ लाभ कमाएंगे।

यह भी पढ़ें

मार्च में बुध फिर बदलेंगे राशि, 3 राशि वालों को नौकरी में मिलेगा जबरदस्त लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो