scriptधन-संपत्ति के मामले में बेहद लकी माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल | these birth dates people are considered very lucky in wealth matter | Patrika News

धन-संपत्ति के मामले में बेहद लकी माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Jan 14, 2022 04:31:58 pm

Submitted by:

Laveena Sharma

Numerology: इस मूलांक का स्वामी ग्रह मंगल है। इन लोगों में एक अलग ही जोश और उत्साह देखने को मिलता है। ये लोग साहसी और निडर होते हैं। साथ ही काफी मेहनती भी होते हैं।

numerology.jpg

धन-संपत्ति के मामले में बेहद लकी माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

Birth Date Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। हर अंक की अपनी विशेषता होती है। किसी तारीख में जन्मे लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं तो किसी दिन जन्मे लोग किस्मत के धनी। कोई बहुत सोशल होते हैं तो कोई शांत स्वभाव के। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 9 के बारे में। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है उनका 9 होगा। इस मूलांक में जन्मे लोग जमीन जायदाद के मामले में काफी लकी माने जाते हैं। जानिए और क्या होती है इनके अंदर खूबी।
मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है। इन लोगों में एक अलग ही जोश और उत्साह देखने को मिलता है। ये लोग साहसी और निडर होते हैं। साथ ही काफी मेहनती भी होते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। इनकी किस्मत भी काफी अच्छी होती है। इन्हें इनके प्रयासों का फल जरूर मिलता है। इनके पास जमीन जायदाद की कभी कमी नहीं रहती। इन्हें विरासत में भी काफी धन-दौलत मिलती है।
ये काफी व्यवहारिक भी होते हैं। इनका नेचर शीघ्र घुलने मिलने वाला होता है। इनके दोस्त काफी जल्दी बन जाते हैं। ये अच्छे व्यापारी भी बन सकते हैं। इनकी शुरुआती लाइफ थोड़ी कष्टदायी होती है। जहां इन्हें सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन समय के साथ-साथ इनकी स्थिति अच्छी होती चली जाती है। इन्हें ससुराल पक्ष से भी कुछ न कुछ लाभ प्राप्त होने के आसार रहते हैं।
यह भी पढ़ें

ढाई साल तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे शनि देव, ये अवधि इस राशि वालों के लिए कष्टदायी

मूलांक 9 वालों का स्वभाव काफी हंसमुख होता है। ये अपने मजाकिया नेचर से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। इनका जिंदगी जीने का तरीका कुछ अलग होता है। ये हर काम बड़े ही सलीके से करते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में अनुशासन काफी पसंद होता है। ये लाइफ में आने वाली परेशानियों से घबराते नहीं हैं। बल्कि डटकर हर परेशानी का सामना करते हैं। ये दिमाग और शरीर दोनों से ही मजबूत होते हैं।
यह भी पढ़ें

Astrology: इन नाम की लड़कियों के जहां पड़ते हैं शुभ कदम वहां आ जाती है सुख-समृद्धि

ट्रेंडिंग वीडियो