scriptअगर आपको भी मिल रहा इस तरह के संकेत तो समझ लीजिए आने वाली है विपत्ति | these indication indicates something wrong in future | Patrika News

अगर आपको भी मिल रहा इस तरह के संकेत तो समझ लीजिए आने वाली है विपत्ति

locationभोपालPublished: Sep 07, 2019 04:31:00 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

धर्म शास्त्रों में बताई गईं बातें हमारे जीवन में कई बदलाव लेकर आती हैं।

untitled_1.jpg
शास्त्रों का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। शास्त्रों में बताई गईं बातें हमारे जीवन में कई बदलाव लेकर आती हैं। धर्म शास्त्रों में ये भी बताया गया है कि अच्छे और बुरे दिन आने से पहले कई तरह के संकेत मिलने लगते हैं, जिससे व्यक्ति को पहले से ही पता चल जाता है कि बुरे दिन आने वाले हैं कि अच्छे दिन।
आज हम आपको ऐसे संकेत के बारे में बताएंगे, जो विपत्ति की ओर इशारा करते हैं। अर्थात ये संकेत भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में बताते हैं, ताकि समय रहते आप संभल जाएं नहीं बुरे परिणाम हो सकते हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में…
काले चूहों का आना : अचानक अगर घर में काले चूहे ज्यादा की संख्या में आने लगते हैं तो ये आने वाली विपत्तियों की ओर इशारा करते हैं।

कुत्ते का रोना : अगर आपके घर के मेन गेट के सामने मुंह करके कोई रोता है तो भविष्य में आने वाली विपत्तियों की ओर इशारा करता है। शास्त्रों के अनुसार, गेट की तरफ मुंह करके कुत्ता का रोना किसी की मृत्यु का संकेत देता है।
खुदाई के दौरान मरे जीव का मिलना: जमीन खुदाई के दौराम मृत जीव का मिलना विपत्तियों की ओर इशारा करता है।

पक्षी का घायल होना: घर के आंगने में अगर कोई पक्षी घायल होकर गिरे तो ये भविष्य भी दुर्घटना का संकेत होता है।
उल्लू का बोलना: अगर घर की छत में उल्लू आकर बैठ जाए बोलने लगे तो समझ लीजिए की अचानक विपत्ति के योग बन रहे हैं।

बिल्लियों का लड़ना: शास्त्र के अनुसार, घर में बिल्लियों का लड़ना परिवार में होने वाले झगड़े की ओर इशारा करता है।
घर में मधुमक्खी का छत्ता होना: घर में मधुमक्खी का छत्ता होना परेशानी की ओर इशारा करता है। माना जाता है कि घर के मुखिया का स्वास्थ्य खराब हो सकती है।

कुतिया का प्रसव: अगर घर में कुतिया प्रसव करती है तो यह अशुभ संकेत है। घर में कुतिया का प्रसव होने का मतलब है परिवार में मतभेद होना।
गाय का दूध पीना: अगर पालतू गाय अपना दूध स्वयं पीती है तो इसका संकेत है कि भाग्य खराब होने वाला हैं और गृहस्वामी के ऊपर कर्ज बढ़ने वाला है।

देवी-देवता की मूर्ति टूटना: अगर घर में किसी देवी-देवता की मूर्ति टूट जाए तो भविष्य में मृत्यु समान कष्ट हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो