scriptसामुद्रिक शास्त्र: अपने पार्टनर पर जान छिड़कती हैं ऐसी महिलाएं जिनके शरीर पर यहां होते हैं तिल | These Moles On The Female Body Show Her Romantic Nature | Patrika News

सामुद्रिक शास्त्र: अपने पार्टनर पर जान छिड़कती हैं ऐसी महिलाएं जिनके शरीर पर यहां होते हैं तिल

locationनई दिल्लीPublished: Apr 07, 2022 12:41:19 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

सामुद्रिक शास्त्र: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार तिल की स्थिति द्वारा व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और उसकी पसंद-नापसंद आदि के बारे में जानकारी मिलती है। यही नहीं तिल इस बात की तरह भी इशारा करते हैं कि कोई व्यक्ति कितना रोमांटिक है।

सामुद्रिक शास्त्र, तिल शास्त्र, तिलों की स्थिति, माथे पर तिल, आँख में तिल, रोमांटिक महिला, सच्चा प्यार, घुटने पर तिल, सुखी वैवाहिक जीवन, होंठ पर तिल, romantic behaviour, romantic woman, samudrik shastra female, happy marriage life, mole in samudrik shastra,

सामुद्रिक शास्त्र: अपने पार्टनर पर जान छिड़कती हैं ऐसी महिलाएं जिनके शरीर पर यहां होते हैं तिल

हमारे शरीर के कई अंगों पर तिल मौजूद होते हैं। इन तिलों का रंग काला, भूरा या लाल हो सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर अलग-अलग जगह मौजूद तिल का बहुत महत्व बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार तिल की स्थिति द्वारा व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और उसकी पसंद-नापसंद आदि के बारे में जानकारी मिलती है। यही नहीं तिल इस बात की तरह भी इशारा करते हैं कि कोई व्यक्ति कितना रोमांटिक है। तो आइए जानते हैं समुद्र शास्त्र में तिलों की स्थिति और क्या क्या बताती है…

1. माथे के बीच में तिल का होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिला या पुरुषों के माथे के बीच में तिल मौजूद होता है, ऐसे लोग अपने पार्टनर पर जान छिड़कते हैं। यानी ये अपने साथी या प्रेमी की हर छोटी-बड़ी बात का ख्याल रखते हैं।

 

2. ऊपरी होंठ के ऊपर तिल होना
यदि किसी महिला के ऊपरी होंठ के ठीक ऊपर तिल है तो समुद्र शास्त्र में माना जाता है कि ऐसी महिलाएं बहुत रोमांटिक होती हैं। यानी कि ऐसी महिलाएं अपने साथी के प्रति गहनता से प्रेम जताने के लिए क्रियात्मक अवसरों की तलाश करती हैं।

3. दाईं आंख में तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी महिलाएं जिनकी दाईं आंख में तिल मौजूद होता है, उन महिलाओं का वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय होता है। साथ ही ऐसी महिलाओं को काफी सौभाग्यशाली भी माना जाता है।

4. घुटने पर तिल होना
यदि किसी महिला की घुटने पर तिल है तो उसका मिजाज बहुत रोमांटिक होता है। समुद्र शास्त्र में दाएं पैर के घुटने पर मौजूद तिल इस बात की ओर इशारा करता है कि ऐसी महिलाओं को अपने वैवाहिक जीवन में अपने पार्टनर से बहुत प्रेम और सुख मिलता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो