script

इन पौधों को लगाने से धनलाभ के साथ-साथ घर में होता है सुख-समुद्धि का वास

locationभोपालPublished: Dec 09, 2019 01:49:48 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

पर्यावरण और सेहत को फायदा पहुंचाने वाले ये पेड़-पौधे इंसान की किस्मत को भी बदल देते हैं।

planting_of_plant.jpg
माना जाता है कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। कहा तो ये भी जाता है कि पर्यावरण और सेहत को फायदा पहुंचाने वाले ये पेड़-पौधे इंसान की किस्मत को भी बदल देते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि पेड़-पौधे इंसान की किस्मच कैसा बदल सकते हैं।

दरअशल, फेंगशुई के अनुसार, कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिन्हें घर या ऑफिस में लगाने से सुख-समुद्धि में वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है। आइये जानते हैं कि सुख-समुद्धि, सफलता और सौभाग्य वृद्धि के लिए घर में किन पौधों को लगाना चाहिए…

तुलसी

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, उस घर में सुख-समुद्धि का वास होता है। माना जाता है कि जहां तुलसी का पौधा होता है, वहां मौजूद निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाता है। तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें कि इसे घर के दक्षिण भाग में न लगाएं, नहीं तो नकारात्मकता आती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को आर्थिक लाभ और सुख-समुद्धि का प्लांट माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, इसे घर में लगाने से आय में बढ़ोत्तरी होती है। माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट होता है, वहां धन की कभी कमी नहीं होती है। ध्यान रखें कि मनी प्लांट को आप अपने घर के लिविंग रूम में ही लगाएं।

बम्बू प्लांट

मान्यता है कि जिस घर में बम्बू प्लांट होता है, उस घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही घर के सदस्यों की उम्र भी बढ़ती है। ध्यान रखें कि हरे रंग के बम्बू प्लांट्स के समूह को लाल रंग के धागे में बांधकर ही घर या दफ्तर में रखें। इसके अलावे बम्बू प्लांट्स को जिस गमले में लगाएं, उसमें पानी और पत्थर जरूर रखें।

जेड प्लांट

जेड प्लांट को सौभाग्य वृद्धि के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाते समय खास तौर पर इस बात का ख्याल रखें कि जेड प्लांट एक मीटर से ज्यादा नहीं बढ़ना चाहिए। इस पौधे से धन लाभ के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी आती है। ध्यान रखें कि इसे घर के प्रवेश द्वार पर ही लगाएं।

चाइनीज फ्लावर

मान्यता है कि घर में चाइनीज फ्लावर प्लांट लगाने से सुख-समृद्धि आती है। फेंगशुई के अनुसार, इसे घर में लगाने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। ध्यान रखें कि इसे घर के लिविंग रूम या डायनिंग रूम में ही लगाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो