scriptआज ही इन चीजों को फेंक दें घर के बाहर, तभी मिलेगी मां लक्ष्‍मी की कृपा | these things stop goddess laxmi kripa | Patrika News

आज ही इन चीजों को फेंक दें घर के बाहर, तभी मिलेगी मां लक्ष्‍मी की कृपा

Published: Feb 21, 2020 05:33:19 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

घर में कुछ ऐसी चीजें रहती हैं जो मां लक्ष्मी को बेहद अप्रिय है।

maa_laxmi.jpg
अक्सर हम लोगों से सुनते हैं कि कमाते तो बहुत हैं लेकिन पैसा जैसे आता, वैसे ही निकल भी जाता है। लाख कोशिश के बावजूद स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लोग किस्मत को दोष देने लगते हैं लेकिन ऐसा नहीं है।

दरअसल, घर में ही कुछ ऐसी चीजें रहती हैं जो मां लक्ष्मी को बेहद अप्रिय है। माना जाता है कि इन चीजों को घर में रखने से तंगहाली का माहौल बन जाता है। ऐसे में इन चीजों को आज ही घर से बाहर फेंक देना चाहिए। आइये जानते हैं कि किन चीजों को तुरंत घर से हटा देना चाहिए…

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, बंद या खराब घड़ी कभी भी घर में नहीं होनी चाहिए। माना जाता है कि ये नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाती है।

घर में टूटा कांच नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि टूटे कांच को रखने से आर्थिक नुकसान होता है।
अगर घर में मंदिर है तो इसमें किसी एक देवी-देवता की मूर्ति आमने-सामने नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से आय के साधन कम होते हैं।

घर में भगवान की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावे भगवान की जली हुई तस्‍वीर भी नहीं रखनी चाहिए और ना ही उनकी पूजा करनी चाहिए।
वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, घर के अंदर कांटेदार पौधों को नहीं रखना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो