scriptआज का राहुकाल और चौघडि़ए | Patrika News
धर्म

आज का राहुकाल और चौघडि़ए

3 Photos
6 years ago
1/3

योग:

हर्षण नामक नैसर्गिक शुभ योग दोपहर 12.56 तक, इसके बाद वज्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। वज्र नामक योग की प्रथम तीन घटी शुभ कार्यों में त्याज्य हैं। विशिष्ट योग: आज सूर्योदय से दोपहर बाद 1.53 तक यमघंट नामक अशुभ योग है जिसमें यात्रादि शुभ नहीं रहती। इसके बाद दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग है।

शुभ मुहूर्त:

आज विवाह का शुभ मुहूर्त हस्त में व चित्रा में (कात्यायनोक्त) अतिआवश्यकता में (लग्नाभाव), सगाई, रोका, वधू-प्रवेश, गृहारम्भ व गृह प्रवेश (अति आवश्यकता में) गृहप्रवेश का चित्रा में मुहूर्त है तथा विपणि-व्यापारारम्भ हस्त व चित्रा में। इनके यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त है।

2/3

राहुकाल:

प्रात: 9.00 से 10.30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

3/3

श्रेष्ठ चौघडि़ए:

आज प्रात: 7.32 से 9.10 तक शुभ तथा दोपहर 12.24 से सायं 5.16 तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11.58 से दोपहर 12.50 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.