script

यदि अचानक आपकी जेब से गिर जाए पैसे, तो समझ लें आपके साथ होने वाला है ये

locationभोपालPublished: Jan 19, 2019 04:42:01 pm

Submitted by:

Tanvi Tanvi Sharma

यदि अचानक आपकी जेब से गिर जाए पैसे, तो समझ लें आपके साथ होने वाला है ये

vastu shastra

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे संकेत होते हैं जो हमारे कार्य के बारे में हमें शुभ व अशुभ संकेत देते हैं। शास्त्रों में अचानक हुई चीज़ें यदि कार्य की शुरुआत में घटित होती है तो वे हमारे कार्यों के सफलहोने व असफल होने की ओर ईशारा करती है। शास्त्रों में वास्तुशास्त्र बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रमुख शास्त्र है। आजकल सभी लोग वास्तु को प्रमुख मानते हैं, घर बनवाने से पहले सभी वास्तु सलाहकार से सलाह जरुर लेते हैं, इसके अलावा कौन सी चीज़ कहां रखनी है किसका शुभ असर पड़ेगा और किसका नहीं यह भी वास्तु के अनुसार जाना जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है वास्तुशास्त्र में कुछ शुभ संकेत होते हैं, जिनके अचानक व्यक्ति के साथ होना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो शुभ संकेत…

vastu shastra

1. वास्तुशास्त्र के अनुसार माना जाता है की यदि कोई भी व्यक्ति किसी काम के लिए घर से बाहर निकल रहा है और अचानक उसकी जेब से पैसे गिर जाते हैं, तो यह बहुत ही शुभ शगुन होता है। कहा जाता है की ऐसा होने का मतलब है की आप जिस भी किसी काम के लिए जा रहे हैं वो काम पूरा हो जाएगा। शुभ कार्य पर जाते समय जेब या हाथ से पैसों का गिरना शुभ माना जाता है।

2. वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि कभी कपड़े बदलते समय जेब से पैसे गिर जाएं तो, यह भी बहुत ही शुभ संकेत होता है। क्योंकि कपड़े बदलते समय जेब से पैसे गिरना तरक्की का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि आने वाले समय में व्यक्ति को रोजगार या व्यवसाय में तरक्की मिलने वाली है।

3. वास्तुशास्त्र के अनुसार माना जाता है की किसी भी व्यक्ति को पैसे देते समय यदि आपके हाथ से पैसे गिर जाते हैं तो यह धन वृद्धि का संकेत होता है। वास्तुशास्त्र में अच्छा शगुन माना जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो