मेष राशि: आमदनी में वृद्धि होगी। सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। लेकिन खर्च बढ़ने के भी आसार रहेंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच सही तालमेल बनाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। इस हफ्ते आप अपने परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने में सफल रहेंगे।
वृषभ राशि: इस सप्ताह धन सोच समझकर खर्च करें। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। इस दौरान धन का प्रवाह प्रभावित रहने की आशंका है। इस सप्ताह बॉस से संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। आलस्य का त्याग सबसे पहले कर दें, तभी सफलता आपके हाथ लगेगी।
मिथुन राशि: आर्थिक स्थिति में सुधारा आएगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वरिष्ठ अधिकारियों और सीनियर्स के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने करियर की व्यवस्थित रूप से योजना बनाएं। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही हर प्रकार की परेशानियों से निजात मिल सकेगी।
कर्क राशि: इस सप्ताह आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च करते नजर आएंगे। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में असफल हो सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसलों को सोच समझकर लें। नहीं तो आने वाले समय में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य के साथ हर काम को सही तरीके से सुनिश्चित करने की भी आवश्यकता होगी।
सिंह राशि: सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने के योग बन रहे हैं। इसलिए पैसों से जुड़े काम सावधानी से करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ृ-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कन्या राशि: आपको हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि के दौरान, विशेष अनुकूल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आपको मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। जो जातक विदेश में नौकरी पाने के इच्छुक हैं उनके लिए समय अनुकूल है। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें।
तुला राशि: किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे।
वृश्चिक राशि: निवेश सोच समझकर करना होगा। नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से ये सप्ताह शुभ है। करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है।
धनु राशि: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा से अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे। निवेश के लिहाज से ये सप्ताह अच्छा है। प्रेम संबंधों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस जातकों के लिए भी ये समय शुभ है।
मकर राशि: आपके लिए ये समय परेशानियों भरा साबित होगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थय बिगड़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।
कुंभ राशि: आर्थिक मामलों को लेकर ये सप्ताह खास रहेगा। करियर में तरक्की प्राप्त होगी। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी ये समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।
मीन राशि: आपके लिए ये सप्ताह काफी शुभ रहेगा। हर काम में सफलता मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी।शुक्र ने मकर राशि में किया प्रवेश, इन राशि वालों की बढ़ सकती है धन-दौलत