scriptदांतों में ये गैप आपके बारे में सब कुछ बता देंगे | whats about gap between teeth | Patrika News

दांतों में ये गैप आपके बारे में सब कुछ बता देंगे

locationभोपालPublished: Jun 03, 2019 05:53:17 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

दांतों में ये गैप आपके बारे में सब कुछ बता देंगे

gap between teeth

दांतों में ये गैप आपके बारे में सब कुछ बता देंगे

जिस तरह से हमारे हाथ की लकीरें को देखकर भविष्य के बारे में बताया जाता है, उसी तरह हमारे दांत को देखकर हमारे बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है। हर व्यक्ति का दांत अलग-अलग होता है। अक्सर हम देखते हैं कई लोगों के दांत में गैप बहुत कम होता है या होता नहीं है लेकिन कई लोगों के दांतों में गैप होता है।
ये भी पढ़ें- मंदिर में क्यों लगाई जाती हैं घंटियां?

माना जाता है कि जिनके सामने वाले दांतों में गौप होता है, वे ईमानदार के साथ-साथ मनोरंजक भी होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोग सिस्टम में रहकर काम करते हैं। ऐसे लोग सिस्टम से बाहर जाकर काम करना पसंद नहीं करते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोगों के पास पैसे की कमी नहीं होती है। हमेशा मुस्कुराते रहते हैं।
ये भी पढ़ें- शनि से भी ज्यादा कष्टदायक हैं राहु और केतु

अगर किसी महिला के सामने वाले दांतों में गैप होता है, वैसी महिलाएं बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। माना जाता है कि ऐसी महिलाएं जहां भी रहती हैं, वहां हमेशा खुशहाल रहती हैं और उसके साथ रहने वाले लोग भी खुशहाल रहते हैं।
ये भी पढ़ें- हनुमान की तपस्या भंग करने की शनिदेव ने की थी कोशिश, मिला था दंड

वहीं, अगर पुरुष के सामने वाले दांग में गैप होता है, उनको भी बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोग अच्छी मानसिकता के होते हैं। साथ ही ऐसे पुरुष हर वक्त दूसरों के बारे में अच्छा सोचता हैं और हमेशा सुखी होने का कामना करता है।
ये भी पढ़ें- जब शनिदेव ने कहा- मेरी नजर से न देव बच सकते हैं, न दानव

माना जाता है कि ऐसे लोग अक्सर दूसरों के काम आते है और हर लक्त दूसरों का ख्याल भी रखते हैं। यही कारण है कि ऐसे लोग दूसरे लोग बहुत पसंद करते हैं और प्यार करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो