scriptशनिवार को ऐसे करें शनिदेव को खुश, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम | worship shani dev on saturday for happy life | Patrika News

शनिवार को ऐसे करें शनिदेव को खुश, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

locationभोपालPublished: Dec 27, 2019 03:25:46 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

शनिवार के दिन कुछ उपाय करके शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है।

worship of shani dev
शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। कहा जाता है कि जिस पर शनि देव नाराज हो हो जाते हैं, उसे राजा से रंक बना देते हैं तो और जिस पर खुश रहते हैं उस पर कृपा बरसाते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शनिवार का दिन शनिदेव का होता है।

मान्यता है कि शनिवार के दिन कुछ उपाय करके शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। मान्यता है कि शनिदेव के प्रसन्न होने से जीवन के हर दुख का अंत हो जाता है। आइये जानते हैं कि शनिवार के दिन आपको क्या करना है।
शनिवार के दिन इन मंत्रों के जाप से सभी कष्ट दूर होते हैं….


शनि देव का तांत्रिक मंत्र- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः

शनि देव के वैदिक मंत्र- ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये
शनि देव का एकाक्षरी मंत्र- ऊँ शं शनैश्चाराय नमः

शनि देव का गायत्री मंत्र- ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्


शनिवार के दिन इन उपायों को करने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है…
शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं

शनिवार की शाम अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं

भिखारियों को काले उड़द का दान करें
जल में काले उड़द को प्रवाहित करें

शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है

चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें

शनिवार के दिन उड़द, तिल, तेल, गुड़ का लड्डू बना लें और जहां हल न चला हो वहां गाड़ दें
शनिवार की रात में रक्त चन्दन से ‘ऊं ह्वीं’ को भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है

शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर हो जाती है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो