scriptRPSC Police SI Answer Key 2018 जारी, 7 जनवरी तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्ति | Answer Key for RPSC Sub Inspector Comb. Comp. Exam - 2016 | Patrika News

RPSC Police SI Answer Key 2018 जारी, 7 जनवरी तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्ति

locationजयपुरPublished: Jan 03, 2019 06:09:33 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

RPSC Police SI Answer Key Exam 2018

RPSC Police SI Answer Key Exam 2018

RPSC Police SI Answer Key Exam 2018

RPSC Police SI Answer Key 2018 जारी कर दी गई है। राजस्थान पुलिस में उपनिरीक्षक पदों पर भर्ती विज्ञप्ति 2016 में जारी हुई थी। आयोग द्वारा उत्तर कुंजी आज 3 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। अभ्यर्थी सीधे आयोग की वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 7 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। भर्ती परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। किसी भी अभ्यर्थी को प्रश्नों पर कोई आपत्ति हो तो तय शुल्क के साथ 5 जनवरी से 7 जनवरी तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मास्टर प्रश्न पत्र के अनुसार ही प्रविष्ट करें। राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। आपत्ति प्रमाण सहित ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में कोई विचार नहीं किया जाएगा।
आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रूपए 100 निर्धारित किया हुआ है। अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर लॉगिन करके उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करवा सकता हैं। ईमित्र के माध्यम से भी आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है, जहाँ अभ्यर्थी को अपनी आईडी लॉगिन करनी होगी।

RPSC Police SI Answer Key 2018 GK & General Science Paper के लिए यहाँ क्लिक करें

RPSC Sub Inspector Answer Key Exam 2018 General Hindi के लिए यहाँ क्लिक करें

How To Download RPSC Sub Inspector Answer Key Exam 2018
अभ्यर्थी को सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा। अधिकारीरक वेबसाइट के होम पेज पर नई अपडेट में Answer Key for Sub Inspector Comb. Comp. Exam – 2016 का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही प्रश्न पत्र की सीरीज में दोनों विषय की उत्तर कुंजी दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर प्रश्न पत्र से मिलान किया जा सकता है। सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी अलग है और सामान्य हिंदी विषय के प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी अलग से जारी की गई है। दोनों ही लिंक ऊपर – निचे दिए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो