scriptAP Board SSC Result 2019: 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, ये हैं सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट्स | AP Board SSC Result 2019: know last dates of supplementry exam | Patrika News
रिजल्‍ट्स

AP Board SSC Result 2019: 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, ये हैं सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट्स

आंध्र प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा मे कुल 6,13,378 छात्रों ने हिस्सा लिया था, इनमें से 94.48 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं।

May 14, 2019 / 02:09 pm

सुनील शर्मा

GCET 2019 Result

GCET 2019 Result

AP Board SSC Result 2019: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) ने 10वीं यानी AP SCC परीक्षा के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseap.ap.gov.in पर जारी कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा मे कुल 6,13,378 छात्रों ने हिस्सा लिया था, इनमें से 94.48 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। रिजल्ट में लड़कियों ने फिर बाजी मार ली है, जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार 95.09 लड़कियां और 94.68 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

6 जून तक जमा होगी सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए फीस
बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए फीस 6 जून तक जमा करवाई जा सकेगी। एग्जाम 17 से 28 जून 2019 के बीच होगा। कॉपी रिचेकिंग के इच्छुक छात्र 30 मई तक 500 रुपए प्रति कॉपी जमा करवाकर कॉपी रिचेक करवा सकेंगे।

ऐसे करें AP board result Download
Step 1 – रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseap.org ओपन करें।
Step 2 – यहां होमपेज पर ही SSC Results March – 2019 तथा SSC School Wise Login Results का लिंक दिखाई देगा।
Step 3 – इन लिंक्स पर क्लिक करें। इससे एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको अपना लॉग इन आईडी तथा पासवर्ड डालकर वेबसाइट पर लॉगइन करना है।
Step 4 – यहां आप अपना रोल नंबर तथा अन्य जानकारी सब्मिट कर रिजल्ट देख सकते हैं। इस रिजल्ट को आप डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकते हैं।

Home / Education News / Results / AP Board SSC Result 2019: 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, ये हैं सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो