scriptकॉलेज व्याख्याता भर्ती 2015: दुबारा जारी होगा 3 विषयों का परिणाम | College lecturers appointment 2015 : 3 subject result will be re-declared | Patrika News

कॉलेज व्याख्याता भर्ती 2015: दुबारा जारी होगा 3 विषयों का परिणाम

Published: Dec 03, 2016 03:11:00 pm

कॉलेज शिक्षा व्याख्याता भर्ती परीक्षा में आयोग की ओर से 24 अप्रेल 2016 को सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा आयोजित की गई

अजमेर। उच्च शिक्षा विभाग में कॉलेज व्याख्याता भर्ती 2015 में तीन विषयों के परिणाम पुन: जारी किए जाएंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग जिन विषयों में अन्य पिछड़ा वर्ग और विशेष पिछड़ा वर्ग की कट ऑफ सामान्य से अधिक है उनमें सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत संशोधित परिणाम जारी करेगा।

कॉलेज शिक्षा व्याख्याता भर्ती परीक्षा में आयोग की ओर से 24 अप्रेल 2016 को सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा आयोजित की गई। 21 जून से 9 जुलाई तक 29 विषयों की विषयवार ऑन लाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग ने 29 में से 8 विषयों का परिणाम जारी किया है। इनमें वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र और भौतिक शास्त्र में ओबीसी के कट ऑफ माक्र्स सामान्य से अधिक रहे हैं। वनस्पति शास्त्र में ओबीसी की कट ऑफ 78.26 रही, जबकि सामान्य की कट ऑफ 61.74 अंक रही। 

रसायन शास्त्र में ओबीसी की कट ऑफ 134.17 अंक रही और सामान्य की कट ऑफ 112.42 अंक रही। भौतिक शास्त्र में ओबीसी की कट ऑफ 97.85 अंक और सामान्य की कट ऑफ 75.12 अंक रही। तीनों विषयों में आयोग को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत सामान्य की कट ऑफ के समान ओबीसी के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित करना होगा। इसके लिए आयोग प्रशासन को जल्द ही तीनों विषयों का विस्तारित परिणाम जारी करना होगा।

46 कॉलेज ने नहीं कराए पोर्टल पर पंजीयन
अजमेर। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पोर्टल पर बनने वाले वेबपेज के लिए कॉलेज गंभीर नहीं है। राज्य के 46 कॉलेजों ने पंजीयन नहीं कराए हैं। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने इन कॉलेज को पंजीयन कराने और पासवर्ड लेने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज शिक्षा आयुक्त आशुतोष ए.टी. पेडणेकर के अनुसार राज्य में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पोर्टल पर सभी कॉलेज के वेबपेज बनाए जा रहे हैं। इसके तहत कॉलेजों में सीट, संचालित पाठ्यक्रम, सह शैक्षिक गतिविधियां और अन्य सूचनाएं शामिल की जाएंगी। सभी इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षा कॉलेजों को पोर्टल पंजीयन कराना आवश्यक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो