scriptपशुधन सहायकों के लिए खुशखबरी, निकले नियुक्ति के आदेश | Good news for livestock assistants, appointment orders came out | Patrika News

पशुधन सहायकों के लिए खुशखबरी, निकले नियुक्ति के आदेश

Published: Feb 06, 2020 12:14:04 pm

Submitted by:

Jitendra Rangey

पशुपालन विभाग ने 2024 पशुधन सहायकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1791 एवं अनुसूचित क्षेत्र में 233 पदों पर नियुक्ति दी गई। नियुक्ति पत्र में नियत तिथि तक कार्य ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पशुधन सहायकों के लिए खुशखबरी, निकले नियुक्ति के आदेश

Appointment of Livestock Assistants

पशुपालन विभाग ने 2024 पशुधन सहायकों की नियुक्ति (2024 Appointment of Livestock Assistants) के आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1791 एवं अनुसूचित क्षेत्र में 233 पदों पर नियुक्ति दी गई। नियुक्ति पत्र में नियत तिथि तक कार्य ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती प्रकरण का मामला कुछ समय पहले ही न्यायालय में से निस्तारित हुआ था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन नियुक्तियों से प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाएं मजबूत होंगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) की ओर से 21 अक्टूबर 2018 को पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परीक्षा परिणाम 29 जनवरी 2019 को जारी किया गया था। कुछ अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा प्रक्रिया को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।
मिलेगी राहत
पशुधन सहायक भर्ती 2018 में नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद पशु चिकित्सा सेवाएं बेहतर होगी। पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय सैनी ने बताया कि नियुक्ति से मिलेगी प्रदेश के पशुपालकों को राहत मिलेगी। अब ग्राम पंचायत स्तर पर पशु चिकित्सा सेवाये आसानी से उपलब्ध होंगी।
यहां देखे रिजल्ट—
http://animalhusbandry.rajasthan.gov.in/Employee_Corner.aspx
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो