scriptHaryana Board Result 2022: हरियाणा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, bseh.org.in से डाउनलोड करें मार्कशीट | Haryana Board Result 2022 12th result How to download Marksheets | Patrika News

Haryana Board Result 2022: हरियाणा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, bseh.org.in से डाउनलोड करें मार्कशीट

Published: Jun 15, 2022 03:38:40 pm

Haryana Board Result 2022:हरियाणा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। आप रिजल्ट को हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं इसके साथ ही मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
 

haryana-board-result-2022-12th-result-how-to-download-marksheets-7594226.jpg
Haryana Board Result 2022: हरियाणा 12वीं बोर्ड के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी (BSEH) ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। आप अपना रिजल्ट हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आप केवल कुछ ही स्टेप में अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम के परीक्षार्थियों का एक साथ घोषित किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी (BSEH) की कक्षा 12वीं में लगभग 2.5 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इनमें से रेगुलर बच्चों की संख्या 2,51,385 थी। वहीं 38,752 फ्रैश/रि-अपीयर स्टूडेंट्स थे।
 

1700 परीक्षा केंद्रों में हुई परीक्षा

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी (BSEH) ने कक्षा 10वीं व 12 वीं की परीक्षाओं का आयोजन 30 मार्च से लेकर 29 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी, जिसके लिए राज्य में लगभग 1700 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
bseh.org.in से कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट
– सबसे पहले आपको हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना है।
– इसके बाद आपको रिजल्ट ऑप्सन में किल्क करना है।
-इसके बाद आपको अपना कक्षा 12वीं रिजल्ट ऑप्सन में किल्क करना है।
– अब आपको वहां अपनी डिटेल डालना है।
-इसके बाद आपको रिजल्ट दिखने लगेगा।
– इसे आप अपनी सुविधानुसार प्रिंट कर सकते हैं और जब तक स्कूल से ओरिजनल मार्कशीट नहीं मिल जाती तब तक आप इसे यूज कर सकते हैं।
 

फर्जी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट बनाने के कारण कुछ स्कूलों के रुके रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड ने फर्जी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट बनाने के कारण कुछ स्कूलों के 10वीं व 12वीं के रिजल्ट रोक दिए हैं। इसके बारे में जानकारी HBSE के अध्यक्ष जगबीर सिंह और सचिव कृष्ण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। जगबीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि 92 स्कूलों में से प्राइबेट के 778 छात्रों व 8 सरकारी स्कूलों के 14 छात्रों का के फर्जी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें

हरियाणा बोर्ड ने फर्जी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट बनाने के कारण कुछ स्कूलों के 10वीं व 12वीं के रिजल्ट रोके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो