scriptHPBOSE 12th Result 2019 जारी, यहां से करें चेक | How To Download HPBOSE 12th Result 2019 | Patrika News

HPBOSE 12th Result 2019 जारी, यहां से करें चेक

locationजयपुरPublished: Apr 22, 2019 11:59:36 am

Submitted by:

Deovrat Singh

HPBOSE Class 12th Result 2019

HPBOSE Class 12th Result 2019

HPBOSE Class 12th Result 2019

HPBOSE SOS Plus two result 2019 : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सर्वर की समस्या के चलते परिणाम वेबसाइट ओपन होने में समय लग रहा है। थर्ड पार्टी वेबसाइट पर परिणाम देखे जा सकते हैं। बोर्ड द्वारा किसी भी वक्त HPBOSE Class 12th Result 2019 वेबसाइट धीमी होने के चलते थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आपको बता दें इस सत्र में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में कुल 95497 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। HPSOS Plus Two Examination Result 2019 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी हो चुके हैं। आपको बता दें HPSOS 10th result 2019 10वीं मई महीने के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकते है।

HPBOSE Class 12th Result 2019 डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बिहार बोर्ड की तरह हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे भी 23 दिन बाद ही जारी कर दिए है। परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में 1980 केंद्र बनाए थे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेशभर में 53 मूल्यांकन केंद्रों में हुआ है। परिणाम बोर्ड द्वारा जारी किए जाने के बाद विद्यार्थी को सर्वर की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है।
पिछले वर्ष HPBOSE SOS Plus Two Result 24 अप्रैल को घोषित किया गया था। पिछले साल 12वीं की तीनों स्ट्रीम साइंस,आर्ट्स और कॉमर्स में कुल 70.18 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। पिछले साल 12वीं की परीक्षा में 98302 छात्रों ने भाग लिया था।
HPBOSE SOS Plus Two Result 2019 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अतिरिक्त थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं। विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम मोबाइल पर घर बैठे सन्देश के द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को एक SMS करना होगा, इसके लिए बॉक्स में HP12 <स्पेस> रोल नंबर लिखकर 56263 पर सन्देश भेजना होगा। परिणाम और प्राप्तांक का सन्देश प्राप्त हो जाएगा।

How To Download hpbose 12th result 2019
विद्यार्थी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं। यहां होम पेज पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद नई टैब पर भेजा जाएगा, जहां विद्यार्थियों को रोल नंबर और नाम दोनों के विकल्प दिए हुए होंगे। रोल नंबर/ नाम दर्ज करें। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो