scriptICSE रिजल्ट: जुड़वां बहनों के 6 में से 5 सब्जेक्ट में एक जैसे नंबर | ICSE Result: Identical Twins got same marks in 5 subjects | Patrika News

ICSE रिजल्ट: जुड़वां बहनों के 6 में से 5 सब्जेक्ट में एक जैसे नंबर

Published: May 19, 2015 11:43:00 am

इन आइडेंटिकल ट्वीन्स की मार्कशीट में जुड़वां लगती है, केवल एक सब्जेक्ट में 1 नंबर का अंतर है

twin sisters

twin sisters

रांची। हाल ही में आईसीएसई (10वीं क्लास) का रिजल्ट घोषित हुआ है। इस परीक्षा में दो जुड़वां बहनों ने 6 में से 5 सब्जेक्ट्स में बिल्कुल एक जैसे नंबर लाकर सबको चौंका दिया। इन आइडेंटिकल ट्वीन्स की मार्कशीट में जुड़वां लगती है, केवल एक सब्जेक्ट में 1 नंबर का अंतर है।

ये बहनें रांची की अनोरूपा और अपोरूपा चट्टोपाध्याय हैं। एक अंग्रेजी साइट के मुताबिक इनमें बड़ी बहन अनोरूपा के 98 फीसदी और छोटी बहन अपोरूपा के 97.8 फीसदी मार्क्स आएं। दोनों ने कंप्यूटर स्टीडिज में 100, इंग्लिश में 95, साइंस में 99, मैथेमैटिक्स में 98 और हिस्ट्री एंड जियोग्राफी में 97 मार्क्स स्कोर किए। केवल हिंदी में अनोरूपा के 98 और अपोरूपा के 97 मार्क्स आए।

दोनों बहनें हमेशा साथ में पढ़ाई करती हैं और साथ में ही खेलती हैं। दोनों का सपना डॉक्टर बनने का है। इस बारे में उनके पिता ने बताया कि दोनों ने परीक्षा के लिए कभी ट्यूशंस नहीं ली, वे साथ में ही पढ़ती हैं। साथ ही उनके पिता का ये भी कहना है कि दोनों हमेशा साथ में नहीं रह सकती है, इसलिए उन्हें एक-दूसरे पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो