scriptJEE Main Result 2019 Paper 2 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड | JEE Main Result 2019 Paper 2 announced at jeemain.nic.in | Patrika News

JEE Main Result 2019 Paper 2 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

locationजयपुरPublished: May 15, 2019 12:56:57 pm

NTA ने JEE Main Result 2019 जारी कर दिया है।

JEE,JEE Main,JEE Main Answer Key 2019,JEE Main Answer Key,

JEE,JEE Main,JEE Main Answer Key 2019,JEE Main Answer Key,

NTA ने JEE Main Result 2019 जारी कर दिया है। मंगलवार को NTA ने जेईई मेन पेपर 2 की आंसर-की जारी की थी तथा देर शाम को रिजल्ट भी जारी कर दिया। रिजल्ट एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nic.in पर जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि JEE Main 2019 परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल से 20 अप्रैल 2019 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गई थी। इनमें से पेपर 1 का रिजल्ट 30 अप्रैल, 2019 को जारी किया गया था। इस पेपर के एग्जाम में 24 उम्मीदवारों ने शत प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम रैंक हासिल की थी। इस वर्ष कुल 73898 छात्र छात्राओं ने JEE (Main)-2019 paper 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 61510 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।

ऐसे चेक करें JEE Main Paper 2 Result
Step 1 – रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in ओपन करें।
Step 2 – यहां होमपेज पर ही JEE(Main) Paper 1 and Paper 2 April 2019 NTA Score का लिंक दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 – क्लिक करने पर नया पेज ओपन होगा जहां छात्रों को अपना एप्लीकेशन नम्बर, डेट ऑफ बर्थ, तथा दिया गया सिक्योरिटी पिन की डिटेल्स भर कर सब्मिट पर क्लिक करना है।
Step 4 – इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जहां, छात्रों को उनका रिजल्ट दिखाई देगा। इस रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी ले सकते हैं।

ऐसे देखें ओवरऑल रिजल्ट की डिटेल्स
Step 1 – आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in ओपन करें।
Step 2 – यहां होमपेज पर Press Release JEE Main Paper 2 का लिंक दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 – इस लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF file ब्राउजर में ओपन होगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Step 4 – इस PDF file में JEE Main Paper 2 Result से संबंधित सभी डिटेल्स दी गई हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो