scriptNTA JEE Main Phase 2 आंसर की जारी, कल आएगा रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड़ | NTA JEE Main Phase 2 answer key released at jeemain.nic.in | Patrika News

NTA JEE Main Phase 2 आंसर की जारी, कल आएगा रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड़

locationजयपुरPublished: May 14, 2019 05:13:11 pm

NTA ने NTA JEE Main Answer Key April 2019 जारी कर दी है।

JEE,JEE Main,JEE Main Answer Key 2019,JEE Main Answer Key,

JEE,JEE Main,JEE Main Answer Key 2019,JEE Main Answer Key,

JEE Main एग्जाम आयोजित करवाने वाली संस्था NTA ने NTA JEE Main Answer Key April 2019 जारी कर दी है। आंसर की को एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nic.in पर जारी किया गया है। आंसर की जारी करने के बाद बुधवार को JEE Main Paper 2 का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। JEE Main एग्जाम की जारी की गई आंसर की में प्रश्न की आईडी एवं उनके सही जवाब दिए गए हैं। इन आंसर की में गणित और ऐप्टीट्यूड टेस्ट के जवाब दिए गए हैं।

ऐसे चेक करें NTA JEE Main Answer Key April 2019
Step 1 – सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nic.in ओपन करें।
Step 2 – यहां होमपेज पर ही JEE Main Paper 2 Final Answer Key तथा Final Answer Key: JEE-Main April 2019 के लिंक दिए गए हैं। इन लिंक्स पर क्लिक करें।
Step 3 – इन लिंक्स पर क्लिकर करते ही एक नई विंडो में आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगी। आप चाहे तो इन लिंक्स पर राइट क्लिक कर Save Link As करके भी सीधे ही फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
Step 4 – इस प्रकार आंसर की फाइल डाउनलोड करने के बाद आप उसमें सभी प्रश्नों के उत्तर जांच सकते हैं।

अब किसी भी वक्त जारी हो सकता है रिजल्ट
NTA द्वारा आंसर की जारी होने के बाद एक्सपर्ट्स के अनुसार अब रिजल्ट कभी भी आ सकता है। अतः छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार NTA की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहे।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र दे सकेंगे JEE Advanced 2019
JEE Main एग्जाम की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले स्टूडेंट्स JEE Advanced 2019 परीक्षा का एग्जाम दे सकेंगे। उल्लेखनीय है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (उच्च) 2019 भारत तथा विदेश के कुछ चुने गए शहरों में 27 मई, 2019 (सोमवार) को दो पारियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो प्रश्न-पत्र होंगे। पहली पारी सुबह 9.00 बजे से 12.00 बजे तक में पहला पेपर का एग्जाम होगा, जबकि दूसरी पारी में दोपहर 2.00 बजे से 5.00 बजे तक दूसरे पेपर की परीक्षा ली जाएगी। दोनों ही प्रश्न-पत्र देना अनिवार्य हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो