script

Confirm आज जारी होंगे 12वीं वाणिज्य और 12वीं विज्ञान परिणाम, घर बैठें मोबाइल पर पाएं RBSE 12thResult

Published: May 23, 2018 08:51:31 am

Submitted by:

Deovrat Singh

RBSE 12th Science Result Download Here

RBSE 12th Science Result

RBSE 12th Science Result

RBSE 12th Science Result Download Here राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 12वीं कक्षा के नतीजे जारी किये जायेंगे। आज शाम सवा छह बजे शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी सभागार में परिणाम जारी करेंगे। आपको बता दें पिछली साल की तुलना में इसबार परिणाम जारी करने में देरी हुई है। 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम देखने के लिए हमारी आधिकारिक वेबसाइट results.patrika.com से रोल नंबर के माध्यम से नतीजे डाउनलोड किये जा सकते है। हर बार परिणाम प्रत्येक संकाय का अलग – अलग जारी किया जाता है। लेकिन इसबार RBSE 12th science Result और RBSE 12th Commerce Result एक साथ जारी किये जा रहे हैं। कॉमर्स संकाय में विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम होती है इसीलिए इस परिणाम को सबसे पहले जारी किया जाता हैं। वाणिज्य वर्ग के परिणाम जारी होने के एक सप्ताह के भीतर ही 12वीं विज्ञान के परिणाम जारी किये जाते थे। लेकिन परिणाम जारी करने में देरी से दोनों विषयों के परिणाम एक साथ ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किये जायेंगे।

[typography_font:18pt;” >RBSE 12th Science Result Download करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बीएसईआर – राजस्थान बोर्ड ऑफ माध्यमिक शिक्षा के रूप में भी जाना जाता है, मीडिया में इस सप्ताह से ही कयास लगाए जा रहे थे की आरबीएसई कक्षा 12 वीं के लिए परिणाम घोषणा करेगा। लेकिन आधिकारिक घोषणा के बाद आज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर शाम सवा छह बजे परिणाम जारी होंगे। राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं कला वर्ग के परिणाम के लिए विद्यार्थियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
इसबार कक्षा 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 8 मार्च से 2 अप्रैल तक राजस्थान राज्य में 5,507 केंद्रों में आयोजित की गई। 1 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। पिछले साल, कक्षा 12 वीं वाणिज्य और विज्ञान संकाय के परिणाम 15 मई को और कला वर्ग के 27 मई को जारी किये गए थे। हालांकि, इस साल, बोर्ड के नजदीक रिपोर्ट और स्रोत बता रहे हैं कि परिणाम तीन धाराओं को पूरी तरह से जारी किया जाएगा। RBSE 12th Result 2018 में दो संकायों के परिणाम आज जारी किये जायेंगे।
How to check RBSE 12th Result By Name
विद्यार्थी को अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले results.patrika.com पर जान होगा। इसके बाद होम पेज पर सभी राज्यों के बोर्ड परीक्षा परिणाम दिखाई देंगे। यहाँ राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों पर क्लिक करना होगा। नई टैब में विद्यार्थी को अपनी डिटेल भरनी होगी। डिटेल के तौर पर रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। सबमिट करने के साथ ही विद्यार्थी के सामने उसका RBSE 12th Result 2018 आ जायेगा। परिणाम अंक तालिका के रूप में प्रदर्शित होगा। परिणामों को डाउनलोड भी किया जा सकता है और प्रिंट भी ले सकते हैं।
सबसे अंत में जारी होने वाले परिणाम में की तरफ देखें तो जून के पहले सप्ताह में 10 वीं कक्षा के परिणाम जारी होने की उम्मीद है। इसके अलावा, कक्षा 8वीं बोर्ड के परिणाम भी बीएसईआर द्वारा एक ही समय में जारी किए जाएंगे। वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 9 और 11 वीं, संस्कृत शिक्षा परिषद और राज्य और राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षाओं के लिए व्यावसायिक परीक्षा भी आयोजित की जाती है। राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा का भी सञ्चालन किया जाता है।

How To Get RBSE 12th Science And Commerce Result Viya SMS

मोबाइल पर ऐसे पाएं आरबीएसई 12वीं विज्ञान और वाणिज्य परिणाम।
परिणाम अपने मोबाइल पर सन्देश के जरिये प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी को सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से एक सन्देश भेजना होगा। 12th SCIENCE RESULT के लिए सन्देश में RESULTRAJ12SROLL NUMBER लिखकर 56263 पर भेजना होगा। परिणाम जारी होने के साथ ही परिणाम आपके मोबाइल पर प्राप्त हो जायेगा।
12th COMMERCE RESULT के लिए सन्देश में RESULTRAJ12CROLL NUMBER लिखकर 56263 पर भेजना होगा। परिणाम जारी होने के साथ ही परिणाम आपके मोबाइल पर प्राप्त हो जायेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो