scriptRPSC 2nd Grade Teacher Result : 8 लाख युवाओं को भर्ती का इंतजार | RPSC 2nd Grade Teacher Result declared soon | Patrika News

RPSC 2nd Grade Teacher Result : 8 लाख युवाओं को भर्ती का इंतजार

Published: Dec 07, 2017 09:52:33 am

Submitted by:

Deovrat Singh

RPSC 2nd Grade Teacher Result : आश्वासन से त्रस्त, अब करेंगे अनशन

RPSC 2nd Grade Teacher Result, rpsc result, ras 2016, ras 2017, rajasthan police sub inspector admit card, rpsc si admit card,

RPSC 2nd Grade Teacher Result, rpsc result, ras 2016, ras 2017, rajasthan police sub inspector admit card, rpsc si admit card,

RPSC 2nd Grade Teacher Result : भर्तियों और नियुक्तियों का इंतजार कर रहे बेरोजगारों ने नेताओं-अधिकारियों के आश्वासन से त्रस्त हो अब अनशन की राह पकडऩे का फैसला किया है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि सरकार बार-बार रीट सैकंड लेवल में आवेदन की तिथि बढ़ा रही है। नॉन टीएसपी एरिया में 6045 पदों पर भर्ती होनी हैं। जिसके लिए पांच लाख बेरोजगारों ने आवेदन किया है। इसके साथ ही सैकंड ग्रेड शिक्षकों के 9500 पदों पर भी भर्ती का इंतजार है। परीक्षा हुए ५ माह से अधिक समय बीत चुका है। परीक्षा देने वाले 8 लाख से अधिक बेरोजगार परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उपेन ने बताया कि रीट सैकंड लेवल, सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती, एलडीसी 2013 की नियुक्ति सहित अन्य लंबित भर्तियों की मांग को लेकर बेरोजगार युवक गुरुवार से आरपीएससी के बाहर अनशन पर बैठेंगे।
RPSC 2nd Grade Teacher Result
गौरतलब है कि बेरोजगारों ने इन मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों में दो बार मंत्रियों से वार्ता की है। RPSC में आयोग अध्यक्ष का पद 2 माह से रिक्त है। आयोग अध्यक्ष के बिना परिणाम जारी भी नहीं हो सकता। आयोग सदस्य और सचिव बिना अध्यक्ष की मंजूरी के परिणाम जारी और परीक्षा की तिथि जैसे कोई भी कार्य नहीं कर सकते।
राजस्थान में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी हुए राजस्थान में नौकरियों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे है। जितनी भी भर्तियां निकलती है। उनमें आधी से ज्यादा कोर्ट की शरण में चली है। RAS 2016 की नियुक्ति के साथ ही RAS – 2017 की भर्ती भी आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति के चक्कर में अटकी हुई है।
राजस्थान पुलिस में उप निरीक्षक के पदों के लिए आवेदन मांगे जा चुके लेकिन भर्ती पर विराम लगा हुआ है। परीक्षा के लिए rpsc SI Admit Card भी नहीं डाले गए। एक वर्ष पूर्व की भर्ती है। भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोग अध्यक्ष की मंजूरी जरुरी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो